धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644वी जयंती, प्रियंका, अखिलेश, भीम आर्मी चीफ सहित इन वीवीआईपी ने नवाया शीश

ए जावेद

वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर आज संत शिरोमणि संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सजा हुआ है। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो पूरा क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय और सदगुरु महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा है। रैदासियों का यहां रेला उमड़ पड़ा है।

संत रविदास पार्क में रैदासियों ने गुरु की याद में दीपदान किया। शुक्रवार की शाम को रैदासी भक्तों की टोली नगवां स्थित संत रविदास पार्क पहुंची। संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपदान के बाद पूरा पार्क दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। शुक्रवार को संत रविदास पार्क में रैदासियों का उत्साह देखने लायक था। गुरु की याद में दीपदान करने के बाद भजन कीर्तन करती हुई रैदासियों की टोली ने जमकर नृत्य भी किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए।

इस मौके पर आज सीरगोवर्धन में कई सियासी वीवीआईपी शख्सियतो ने भी मत्था टेका और संत शिरिमणि श्री गुरुरविदास का आशीर्वाद ग्रहण किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब दो बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत रविदास के सामने मत्था टेका। इसके पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास के दर पर पहुंचे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने भी पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान लेने पहुचे आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे संत रविदार के यहां मत्था टेका। साथ ही संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद उन्होंने लंगर भी छका। आयोजन में पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम मंदिर के विकास के बारे में भी योजना बना रहे हैं। यहां की बातें प्रधानमंत्री तक पंहुचा देंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने संत रविदास के दर पर नवाया शीश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम के दौरान आज वाराणसी पहुची। इस वाराणसी कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब साढ़े 11 बजे संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर शीश नवाया। इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कुछ समय बैठ कर भजन कीर्तन भी सुना।

आशीर्वाद ले बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण – बुआ आराम करेगी भतीजे काम करेगे

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर कल यानी शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर पहुचे। इस दौरान आज उन्होंने भी संत रविदास के मंदिर में मत्था टेका। फिर संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बहुत बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है। मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे अब काम कर रहे हैं और बुआ को आराम करना चाहिए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *