प्रसपा अपना सपा में विलय नही करेगी बल्कि सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगे – शिवपाल यादव

आदिल अहमद

अमरोहा। समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने आज स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी समाजवादी में विलय नही करेगी बल्कि गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस सम्बन्ध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है। छोटी पार्टियों से भी अनुरोध है कि भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हों।

शिवपाल यादव की मौजूदगी में अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने प्रसपा का दामन थाम लिया। इस दरमियान आज गुरुवार को गजरौला में शिवपाल यादव ने पूर्व सांसद हरीश नागपाल के साथ प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। इसी मकसद से सपा-प्रसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को घेरा। बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसपा पदाधिकारियों की बैठक ली और जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ सिर्फ अन्याय ही नहीं किया बल्कि बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी किया है। यही वजह है कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।  इस मौके पर हाजी अब्दुल सलाम, अमित जानी, जयवीर सिंह, रवि यादव, मुमताज, जगदीश गूजर, जितेंद्र यादव, हरीश यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *