पंचायत चुनाव 2021 – जाने बलिया जनपद में क्या है सीटो के आरक्षण की स्थिति

प्रमोद कुमार/ उमेश गुप्ता

बलिया। काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिर जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी कर दी गयी| जिसमे कई दावेदारों का खेल बिगड़ गया तो कई की उड़कर लग गयी है. जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी व ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। जिला पंचायत के कुल 58 पदों के सापेक्ष 35 वार्डों को अलग अलग वर्ग के आरक्षित किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख के कुल पदों 17 के सापेक्ष 11 पदों को अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम प्रधान के कुल 940 पदों के सापेक्ष 00 पदों को अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है।

शासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण का निर्धारण कुछ दिनों पहले कर दिया गया। इसके बाद जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण भी मंगलवार को कर दिया गया। हालांकि अभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण होना बाकी है। जिले में जिला पंचायत के कुल 58 वार्ड निर्धारित हैं। इसमें एसटी महिला एक, एससी महिला तीन, पिछड़ी जाति महिला पांच, महिला 11, एसटी एक, अनुसूचित जाति पांच, पिछड़ी जाति के लिए नौ वार्ड आरक्षित किए हैं जबकि 23 वार्ड अनारक्षित हैं।

इसी तरह जिले में कुल 17 ब्लॉक प्रमुख पद हैं। इसमें एसटी महिला एक, एससी महिला एक, पिछड़ी जाति महिला दो, महिला दो, अनुसूचित जाति दो, पिछड़ी जाति के लिए तीन ब्लॉक प्रमुख पद आरक्षित किए हैं जबकि छह ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हैं। इसी तरह जिले में कुल 940 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद निर्धारित हैं। इसके सापेक्ष 320 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं और शेष अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं।

जिला पंचायत वार्ड संख्या – आरक्षण की स्थिति

  • 06-बैरिया– महिला
  • 51- हनुमानगंज- पिछड़ी जाति महिला
  • 50- हनुमानगंज- अनुसूचित जनजाति
  • 05- बैरिया- अनुसूचित जनजाति महिला
  • 58- बेलहरी- अनुसूचित जाति
  • 56- बेलहरी – अनुसूचित जाति
  • मुरलीछपरा महिला
  • 11- बांसडीह- अनुसूचित जाति
  • 09- रेवती- अनुसूचित जाति
  • 54- दुबहड़- अनुसूचित जाति महिला
  • 48- हनुमानगंज- पिछड़ी जाति
  • 55- दुबहड़- अनुसूचित जाति
  • 57- बेलहरी- महिला
  • 52- दुबहड़- महिला
  • 13- बेरुआरबारी- पिछड़ी जाति
  • 53- दुबहड़- अनुसूचित जाति
  • मुरलीछपरा- पिछड़ी जाति महिला
  • 49- हनुमानगंज – अनुसूचित जाति महिला
  • 08- रेवती- अनुसूचित जाति महिला
  • 10-बांसडीह- महिला
  • बैरिया- महिला
  • 43- सोहांव- अनारक्षित
  • 14- बेरुआरबारी- पिछड़ी जाति
  • 19- पंदह- अनारक्षित
  • 23- नवानगर- अनारक्षित
  • 22- नवानगर- अनारक्षित
  • 25- सीयर अनारक्षित
  • 02- मुरलीछपरा – अनारक्षित
  • 44- सोहांव- पिछड़ी जाति
  • 21- नवानगर – महिला
  • 46- गड़वार – अनारक्षित
  • 12- बांसडीह – अनारक्षित
  • 07- रेवती – महिला
  • 18- पंदह- अनारक्षित
  • 20- पंदह- पिछड़ी जाति
  • 30- नगरा- पिछड़ी जाति
  • 31- नगरा- पिछड़ी जाति
  • 15- मनियर- अनारक्षित
  • 42- सोहांव- अनारक्षित
  • 37- रसड़ा- पिछड़ी जाति महिला
  • 38- चिलकहर- अनारक्षित
  • 47- गड़वार- अनारक्षित
  • 39- चिलकहर- अनारक्षित
  • 35- रसड़ा- अनारक्षित
  • 27- सीयर- अनारक्षित
  • 32- नगरा- अनारक्षित
  • 29- नगरा- अनारक्षित
  • 41- चिलकहर- पिछड़ी जाति महिला
  • 40- चिलकहर- अनारक्षित
  • 24- सीयर- महिला
  • 36- रसड़ा- पिछड़ी जाति
  • 17- मनियर – अनारक्षित
  • 26- सीयर- पिछड़ी जाति
  • 34- रसड़ा- पिछड़ी जाति
  • 28- सीयर- पिछड़ी जाति महिला
  • 45- गड़वार- महिला
  • 33- नगरा- महिला
  • 16- मनियर- अनारक्षित

ब्लॉक प्रमुख पदों के आरक्षण की स्थिति

  • हनुमानगंज- अनुसूचित जनजाति महिला
  • बैरिया- अनुसूचित महिला
  • दुबहड़- महिला
  • बेलहरी- अनारक्षित
  • मुरलीछपरा- अनारक्षित
  • बांसडीह- अनुसूचित जाति
  • रेवती- पिछड़ी जाति
  • सीयर- महिला
  • नगरा- पिछड़ी जाति
  • नवानगर- अनारक्षित
  • सोहांव- अनारक्षित
  • चिलकहर- अनारक्षित
  • पंदह- पिछड़ी जाति
  • रसड़ा- पिछड़ी जाति महिला
  • बेरुआरबारी- अनुसूचित जाति
  • गड़वार- अनारक्षित
  • मनियर- पिछड़ी जाति महिला

नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों की स्थिति

ग्राम पंचायत सीसोटार अनारक्षित, लिलकर अनुसूचित जात,ि डूहा बिहरा व देवकली पिछड़ी, जमुइ्र अनुसूचित, कोथ, हरनाटार, दयालपुर, कठौड़ा व भाटी अनारक्षित। चकप्रेमा उर्फ भटवाचक अनुसूचित महिला, अराजीकरियापार व रुद्रवार अनारक्षित, चेतन किशोर अनुसूचित, तिलौली व हड़सर पिछड़ी, हुसेनपुर, हरदिया जमीन अनारक्षित, नवानगर अनुसूचित, ईसारपीथा पट्टी महिला, चकहाजी उर्फ शेखपुर अनारक्षित, करमौता अनुसूचित महिला, कोदई पिछड़ी महिला, चकभड़िकरा महिला, चांड़ी अनारक्षित, तेंदुआ पिछड़ी महिला, सिवान कला अनुसूचित, जमालपुर महिला, खटंगा महिला, कुंडीडीह पिछड़ी महिला, बनहरा पिछड़ी महिला, जजौली अनारक्षित, कटघरा जमीन पिछड़ी महिला, रामपुर कटराई पिछड़ी, नरहनी तुर्कवालिया अनारक्षित, सीकिया अनारक्षित, भरथांव अनुसूचित, ढोढीडीह महिला, चकखान पिछड़ी, खटंगी मठ रामगीर अनुसूचित, महरो अनुसूचित महिला, सरियांव मनोवीर अनारक्षित, चकपुरुषोत्तम अनारक्षित, मझवलिया महिला, बेलसड़ी पिछड़ी, गांग किशोर पिछड़ी, बघुड़ी महिला, गाजीपाकड़ पिछड़ी, करसो अनुसूचित जनजाति, माल्दह अनुसूचित महिला, बस्ती बुजुर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

बैरिया के ग्राम पंचायतों की स्थिति

बैरिया। विकासखंड बैरिया के 30 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची प्रधान पद के लिए जारी हो चुका है अनुसूचित महिला जाति के लिए जगदेवा,वही श्रीकांतपुर व चकगिरधर को अनुसूचित जात िके लिए आरक्षित किया गया है। जबकि उपाध्यायपुर जनजाति महिला के लिए वही शिवाल व बलिहार को जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कोटवां, दयाछपरा, गोपालपुर, करमानपुर, आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए गंगापुर, नवकागांव, तालीबपुर व बिशुनपुरा आरक्षित किया गया है। वहीं महिला के लिए चाईछपरा, अधिसिझुआ, दलपतपुर, भीखाछपरा, गोविंदपुर आरक्षित किया गया है। अनारक्षित नौरंगा, चांदपुर, चकिया, मधुबनी, श्रीनगर, टेंगरही, गोन्हियाछपरा केहरपुर, दुर्जनपुर व बैजनाथपुर रखा गया है।

ग्राम प्रधान: 320 अनारक्षित, 319 महिलाओं के लिए

आरक्षण सूची के अनुसार जिले के 319 ग्राम पंचायतें महिलाओं के आरक्षित हैं। इसमें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 19, अनुसूचति जाति महिला के लिए 56 व अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 91 ग्राम पंचायतें हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए 34, अनुसूचित जाति के लिए 100 व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 167 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। जिले की कुल 320 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *