मथुरा – चलती प्राइवेट बस को हाईजेक कर यात्रियों से किया बदमाशो ने लूट

रवि पाल

मथुरा। मथुरा जनपद में बेख़ौफ़ बदमाशो ने एक चलती हुई प्राइवेट बस को हाईजेक कर लिया और यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना यमुना एक्सप्रेसवे की है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बदमाशो ने चलती बस में हथियारों के बल सवारियों से लूटपाट किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बस रुकवाकर आसानी से फरार हो गए। लूट की यह वारदात थाना सुरीर क्षेत्र में हुई है। जहा दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट बस में छह बदमाश सवारी बनकर चढ़े थे।

घटना के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार जब यह बस सब यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88 के पास पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के दम पर बस को हाईजैक कर लिया। बदमाशों ने सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटे। यात्रियों के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे सवारी डरी-सहमी चुपचाप बैठी रहीं। आधा किलोमीटर तक चलती बस में बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद बस से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद बस चालक ने पुलिस को सूचना दी। वारदात बीती रात तकरीबन एक बजे की बताई गई है।

बस लूट की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी होने के बाद आईजी नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मौके पर पहुचे और घटना की जानकारी लेकर मतहतो को आवश्यक निर्देश जारी किया। बस को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लाया गया है। डरी-सहमी सवारियों से पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या छह बताई गई है।

इसके पहले भी हो चुकी है वारदाते

यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सात फरवरी 2020 को मैक्स पिकअप चालक से लूट हुई थी। 29 मई 2020 में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए गए थे।  अगस्त 2020 में चलती बस में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *