पीएम के करीबी पूर्व आईएएस अधिकारी ए0 के0 शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हुवे नियुक्त

आफताब फारुकी

लखनऊ:  भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारिया शुरू कर दिया है। इस क्रम में संगठन में फेर बदल और खाली पड़े पदों पर नियुक्ति का दौर आज चल निकला है। इसी दरमियान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेतृत्व के बीच चल रहे अटकलों के दौर पर पूर्ण विराम देते हुवे आज उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रधानमन्त्री के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी ए के शर्मा को नियुक्त किया गया है।

बीजेपी से जुड़े सूत्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन को मज़बूत करने पर दिल्ली में चर्चा हुई। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही आज प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ए के शर्मा की नियुक्ति हुई है।

इसके साथ ही उन अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है जिसमे हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि एमएलसी और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शर्मा को यूपी में मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें इस साल की शुरुआत में COVID-19 के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भेजा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ए।के। शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष और अर्चना मिश्रा (लखनऊ) व अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

बता दें कि बीजेपी ने यूपी के नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है। इस महीने की शुरुआत में सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश का चुनाव मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और स्वतंत्र देव सिंह के राज्य अध्यक्ष के रूप में लड़ेगी। बीजेपी यूपी का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद पूर्व आईएएस अफसर ए के शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की सेवा करता रहूँगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *