पुलिस कमिश्नर साहब, कानपुर नौबस्ता में पेशेवर अपराधी मनोज सिंह को फरार करवाने वालो में ये अज्ञात युवक है भाजपा नेता रंधीर सिंह तोमर

मो0 कुमैल

कानपुर। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से गिरफ़्तार पेशेवर अपराधी मनोज सिंह को छुड़ा कर फरार करवाने वालो में कई चेहरे अज्ञात अभी भी है। अब इसको अज्ञात कहे अथवा पुलिस द्वारा न पहचान करने की ढिलाई कहे, कोई फर्क ख़ास नज़र नही आ रहा है। क्योकि पुलिस ने जारी किये गए फोटो में एक युवक को अज्ञात माना है। वही हमारी टीम ने उसको खोज निकाला है। वह अज्ञात भजापा का खुद को नेता कहता है।

गौरतलब हो कि कल नौबस्ता थाना क्षेत्र में चल रही भाजपा नेता नारायण भदौरिया की बर्थडे पार्टी में कुख्यात पेशेवर अपराधी मनोज सिंह भी आया था। मनोज सिंह एक मामले में वांछित है। इस सुचना पर विश्वास करके पुलिस मौके पर पहुचती है और वह मनोज सिंह को गिरफ्तार कर भी लेती है तभी भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दिया,। इस दरमियान भाजपा नेताओं ने हंगामा करते हुवे मनोज सिंह को छुडवा लिया और उसको भगा दिया।

पुलिस ने घटना में नामज़द और अज्ञात मिलाकर 19 के खिलाफ अपराध पंजीकृत करते हुवे भाजपा नेता नारायण भदौरिया को मुख्य अभियुक्त बनाया है। इस दरमियान हमने एक अज्ञात के फोटो पर तफ्तीश शुरू किया। तफतीस के दरमियान उस युवक का फेसबुक अकाउंट मिल गया। युवक का नाम रंधीर सिंह तोमर है। तोमर भाजपा के एक विधायक का खुद को समर्थक कहता है। फेसबुक ने इस युवक ने स्थानीय विधायक के साथ कई फोटो लगवाई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *