हादसा या हत्या – धनबाद में सुबह की सैर पर निकले जज को ऑटो रिक्शा ने मारी पीछे से आकर टक्कर, हुई मौत, देखे वीडियो

आदिल अहमद

धनबाद: झारखण्ड के धनबाद में सुबह की सैर करने निकले जिला न्यायधीश को एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने के बाद से घटना संदिग्ध समझ आ रही है। मृत न्यायधीश उत्तम आनद 52 वर्ष के थे और वह रंजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। आशंका ज़ाहिर किया जा रहा है कि ये हादसा नही है बल्कि जानबुझ कर जज को टक्कर मारी गई है। पुलिस मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि न्यायाधीश उत्तम आनंद रोज मार्निंग वाक पर जाते थे। बुधवार को भी वे सैर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पीछे से आए एक ऑटो रिक्शे ने टक्कर मारी और फरार हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज उत्तम आनंद छह माह पहले ही धनबाद आए थे। इससे पहले उनकी पोस्टिंग बोकारो में थी।

जज उत्तम आनंद की मौत दुर्घटना है या हत्या की वारदात, इसे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। ये फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जज आनन्द सडक के किनारे चल रहे अहि। तभी पीछे से आ रही एक ऑटो ने बीच सड़क से अचानक किनारे आते हुवे जज आनन्द को टक्कर मारी और फिर वापस सड़क के बीचे से होती हुई भाग जाती है।

बताया जाता है कि उत्तम आनंद रंजय सिंह हत्या मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस केस में झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह भी आरोपी हैं। जज आनंद ने होटवार जेल में बंद रवि ठाकुर और अभिनव सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। यह दोनों भी इसी हत्या मामले में आरोपी हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *