Categories: UP

अज्ञात गुमशुदा तलाश की पहल पर हुई लावारिस वृद्ध की पहचान

आफ़ताब फ़ारूक़ी

 प्रयागराज। चन्द्रशेखर आजाद पुल से गंगा में कूदे वृद्ध की 7/8/21 दोपहर सोशल मीडिया अज्ञात गुमशुदा तलाश की मेहनत से पहचान कर ली गई है। वह घर से अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए बस से शहर आया था। मृतक का नाम अब्दुल मालिक बताया गया है.

मृतक के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव निवासी अब्दुल मालिक (62) पुत्र स्व0 हाफिज नजीर के तीन पुत्र एवं पत्नी शहेनाज के साथ घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि विगत कुछ वर्ष से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसका उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा था। वह 5/8/21 की सुबह घर से अपनी पत्नी शहनाज के साथ बस से निकला। जाम होने की वजह से मृतक चन्द्रशेखर आजाद पुल पर बस से नीचे उतर गया। जब पत्नी को पता चला तो खोजने लगी और घर पहुंचकर बच्चों को जानकारी दी। वे भी उसे खोजने लगे। मृतक 6/8/21 को ही पुल से गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि वहां मौजूद नाविकों एवं मल्लाहों ने उसे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। शव को चिकित्सकों ने अन्त्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।

 इस घटना के सम्बन्ध में जैसे ही अज्ञात गुमशुदा तलाश के ग्रुप एडमिन एवं समाजसेवी मो0 आरिफ को पता चला तो वह तत्काल सोशल मीडिया ग्रुपों में उसकी फोटो प्रसारित किया। खबर की जानकारी होते ही उसकी पत्नी एवं बच्चे शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसकी पहचान किया तथा विधिक कार्रवाई के बाद शव अन्तिम संस्कार के लिए ले गए।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

11 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

11 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

11 hours ago