भाजपा ने शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया विधि प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक

ए0 जावेद

वाराणसी। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा संचार हेतु और संगठन को सक्रिय बनाने के लिए भाजपा विभिन्न कार्यक्रम कर रही है. तो वही उनको जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है। क्षेत्रीय इकाई के साथ ही विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। कुछ का गठन भी हो गया है और कुछ की टीम बनाई जा रही है। इसके बाद विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता युवा अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट को नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें अत्यंत प्रतिष्ठित विधि प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाया है।

शशांक शेखर त्रिपाठी बनारस के अत्यंत प्रतिष्ठित बनारस बार व सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई प्रमुख दायित्व पर रहते हुए समाज के सबसे पिछड़े तबके अनुसूचित जाति को भारतिय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किया। संघ में कार्य करते हुए भी शशांक शेखर ने मुसलमानों के बीच में भी काफी काम किया। महादलित अधिकार न्यास और इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के तहत समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने वाले शशांक शेखर त्रिपाठी ने लोकसभा चुनावों 2019 में कई ऐसे काम किये जो पार्टी के गोपनीय मिशन का हिस्सा थे।

शशांक शेखर त्रिपाठी विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का सयोंजक बनाये जाने से समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर है। शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट देश के अत्यंत प्राचीन केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं तथा ब्राह्मण विद्वत परिषद के भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं समाज के सभी वर्गो में शशांक शेखर त्रिपाठी की पकड़ का लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।   

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *