वाराणसी : रंगबाज़ विवेक लूथरा चढ़ा चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह के हत्थे, अवैध असलहा हुआ बरामद

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देशन में देर रात तक काम करने वाली वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को लगातार सफलताये मिल रही है। इसी क्रम में खुद को रंगबाज़ समझ कर रंगदारी मांगने के वांछित आरोपी विवेक लूथरा को चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने अहल-ए-सुबह 5:30 बजे के करीब करौंदी बड़ी पुलिया के पास से अवैध असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार नवसृजित चितईपुर थाने में पंजीकृत रंगदारी के एक मामले में पुलिस को विवेक लूथरा की तलाश थी। लंका के भगवानपुर निवासी विवेक खुद को रंगबाज़ समझता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेक फरार था और चितईपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। आज बुद्धवार की अहल-ए-सुबह विवेक के करौंदी पुलिया के पास आने की सुचना चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को मिली। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह सुचना पर यकीन करते हुवे मौके पर पहुचे तो उन्हें एक सदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। पुलिस को आता देख युवक तेज़ी से साथ भागने का प्रयास करता है मगर पुलिस मुस्तैदी के कारण पकड़ा जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त की शिनाख्त विवेक लूथरा के रूप में हुई। अभियुक्त की जामातलाशी में पुलिस को एक अदद नाजायज़ तमंचा और 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के तहत आज अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। लगातार दो दिन में दो बड़ी सफलताये अर्जुन सिंह के खाते में आई है। बताते चले कि कल मंगलवार को चितईपुर पुलिस ने एक दर्जन चोरी के मोबाइल सहित दो को हिरासत में लिया गया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *