विधानसभा चुनाव से पूर्व बिल्थरारोड में सपा की नगर कार्यकारिणी घोषित

उमेश गुप्ता

बेल्थरारोड। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व समाजवादी बिल्थरारोड नगर की कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष शिवम् बरनवाल के द्वारा घोषित कर दी गयी है। नई कमेटी का गठन विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर  पार्टी के पक्ष में तूफान बनकर काम करेगी।

नगर अध्यक्ष शिवम बर्नवाल की माने तो आने वाला चुनाव सपा के पक्ष में जायेगा और उत्तर प्रदेश में सपा की ही सरकार बननी है। सत्ता दल का आम कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में उपेक्षित है। इस लिए इसका सीधा लाभ सपा को मिलने जा रहा है। बसपा व कांग्रेस आम जनता से विश्वास खो चुकी है। इससे कोई संदेह नही राह जाता कि सपा की सरकार न बन जाय।

नई कार्य कारिणी में तीन उपाध्यक्ष, चार सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा महासचिव सहित बारह कार्यकारिणी सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में सभी वर्ग के लोगों को स्थान दिया गया है। नगर अध्यक्ष बर्नवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में अतुल तिवारी, अब्दुल गनी तथा मोनु सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय यादव, मनीष जायसवाल, गौरव सर्राफ़ तथा अंकित वर्मा को कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। मनीष चौरसिया को कोषाध्यक्ष तथा तुषार तिवारी को नगर महासचिव का पद दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यम सर्राफ़, अरुण कुमार, अंकुर वर्मा, अफ़रोज़ अहमद, राहुल मद्धेशिया, सुमित जायसवाल, अमन वर्मा, अनंत सागर गुप्ता, सतीश यादव, दीपक यादव, नसरूल्लाह तथा अविनाश कन्नौजिया सम्मिलित हैं

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *