सेल्फी विथ रिवाल्वर बनी जानलेवा, सेल्फी लेते समय चली गोली से दोस्त की हुई मौत

आदिल अहमद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के राजीव गाँधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़ की एक कंपनी में बरेली जिले के शास्त्रीनगर से तीन महीने पहले नियुक्त होकर आये अंश (21) के दोस्त द्वारा सेल्फी लेने का शौक  भारी पड़ गया, जब रिवाल्वर के साथ उसके दोस्त के द्वारा ली जा रही सेल्फी के दरमियान गोली चल गयी। और अंश की गोली लगने से मौत हो गयी।

घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि अंश और उसके दोस्त भास्कर ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट के मालिक से उसकी रिवाल्वर ली थी। रिवाल्वर लेकर अंश और उसके दोस्त सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेते हुए अचानक गोली चल गयी। हालांकि अंश के पिता ने भास्कर और रेस्टोरेंट के  मालिक रणदीप सिंह राजू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह घटना चंडीगढ़ के पिंजौर थाना इलाके के रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई। जहां अंश अपने दोस्त भास्कर के साथ खाना खाने गया था।

 मृतक अंश चंडीगढ़ सेक्टर 38 डी में हरकिशन स्कूल के पास किराए के फ्लैट में रहता था। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को शाम पांच बजे अंश ने अपनी मम्मी को फोन करके बताया कि वह अपने दोस्त भास्कर के साथ खाना खाने जा रहा है और रात करीब 11 बजे तक फ्लैट पर लौट आएगा। रात करीब ढाई बजे चंडीगढ़ पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे अंश का शव रॉयल गजीबो रेस्टरोरेंट में मिला है। यह सुनते ही कनधीर सिंह, अपने भाई अनुराग सिंह और बहनोई संजय कुमार के साथ पिंजौर थाने पहुंचे। यहां पता चला कि कनपटी में गोली लगने से अंश की मौत हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट संचालक के लाइसेंसी पिस्तौल से भास्कर ने उनके बेटे की हत्या की है।

हालांकि पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक सेल्फी लेने के चक्कर में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। अंश के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि अंश और भास्कर एक साथ  बैठकर खाना खा रहे थे। गर्मी के कारण उन्होंने अपनी मेज बाहर लगवा ली थी। भास्कर पिंजौर का रहने वाला था, जो अक्सर रेस्टोरेंट में आता रहता था। जबकि उसका दोस्त अंश पहली बार आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे भास्कर कुमार ने सेल्फी लेने के लिए रेस्टोरेंट के संचालक से उसकी पिस्तौल ले ली। इस दौरान अचानक उससे गोली चल गई। गोली साथ बैठे उसके दोस्त अंश चौधरी की कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही अंश चौधरी एक तरफ लुढ़क गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच करने पहुंची पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में मेज पर खून बिखरा था। इसके अलावा खाने के सामान सहित बीयर की खाली बोतल और दो भरे हुए गिलास रखे हुए थे। मेज के नीचे भी बीयर के अलावा अन्य बोतलें पड़ी थीं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *