प्रदेश में जंगल राज, हत्यारोपी मंत्री पुत्र मोनू मिश्रा को समन नही गुलदस्ता भेजा है – अखिलेश यादव

तारिक खान

लखनऊ। आज प्रदेश मुख्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक पत्रकार वार्ता में जमकर सत्ता पक्ष भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुवे कहा कि प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि जंगल राज चल रहा है। यहाँ हत्यारोपी मंत्री पुत्र को समन नही बल्कि गुलदस्ता भेजा जाता है। सरकार दोषियों को बचाने में लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अभी भी सो रही है सरकार अभी भी उन्हें (दोषियों को) बचाना चाहती है। ये सरकार केवल ताकतवर लोगों के लिए है, ये सरकार किसानों के लिए नहीं है। जनता ये सब देख रही है, आने वाले समय में बीजेपी का सफाया होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर की घटना का वीडियो जिसने भी देखा उसने घटना की निंदा की है। ये संविधान कुचलने वाली सरकार है। सबने सब कुछ देखा फिर भी दोषी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन भी परिवार से मैं मिला सबने कहा कि दोषी को सज़ा मिले। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार न्याय में भेदभाव कर रही है। अन्नदाताओं के लिए सरकार क्या कर रही है। यूपी में भाजपा का सफाया होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। ये सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। यूपी में समन नहीं सम्मान दिया जा रहा है। देश का कानून रौंदा जा रहा है। टायर तले कानून कुचला जा रहा है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि आशीष को समन नहीं गुलदस्ता भेजा गया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *