अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर ग्रामीण कमेटी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

समीर मिश्रा

कानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर के ग्रामीण कमेटी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमन्त्री इंद्रा गांधी की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमन्त्री इंद्रा गांधी के तस्वीर पर पुष्प माला पहना कर उन्हें श्रधान्जली अर्पित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि जब भी भारत के इतिहास की सबसे सशक्त महिलाओं को याद किया जाएगा, इसमें इंदिरा गांधी का नाम जरूर शामिल होगा। इंदिरा गांधी वैसे तो राजनीति से जुड़ी एक महिला हैं, लेकिन उनके कामों, फैसलों ने उन्हें मात्र एक महिला नहीं रहने दिया, बल्कि भारत की लौह महिला बना दिया। 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती होती है। साल 1917 में इस दिन जवाहर लाल नेहरू के घर एक बेटी का जन्म हुआ जो आजाद भारत की सबसे सशक्त महिला बन गई।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आजाद भारत के इतिहास की इकलौती महिला हैं जो प्रधानमंत्री बनीं। उनके बाद से आज तक कभी भी किसी महिला को इस पद पर आने का मौका नहीं मिला। इंदिरा गांधी न केवल प्रधानमंत्री बनी बल्कि उन्होंने ऐसे दमदार फैसले लिए जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके फैसलों पर सवाल उठे। विरोध हुआ, सत्ता तक चली गई लेकिन इंदिरा टस से मस नहीं हुईं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष/हमीरपुर प्रभारी सुशील सोनी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र कमल, जिला महासचिव विवेक पांडे, प्रेम नारायण प्रजापति, बिहारी लाल निषाद,  नीलम मिश्रा, रेनू सिंह, संतोष श्रीवास्तव,  राजेश शर्मा,  मनीष श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति,  विनोद सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *