कांग्रेस नेता विष्णु कुशवाहा द्वारा आयोजित हुई प्रतिज्ञा यात्रा

समीर मिश्रा

कानपुर। प्रतिज्ञा यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/ कानपुर नगर ग्रामीण प्रभारी बृजेश सिंह ने यात्रा को कांग्रेस का ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा आई ब्लॉक, जरौली फेज 2, जरौली फेस वन,  नरपत नगर, वार्ड 82 और वार्ड 21 होते हुए लोगों से संवाद करते हुए जिलाध्यक्ष/महाराज पर्यवेक्षक सुशील सोनी जी ने जनता की बात को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि आप सभी लोग कांग्रेस की सरकार बनाए और उत्तर प्रदेश की जनता से बहन प्रियंका गांधी जी ने जो वादे किए हैं जैसे- किसानों का पूरा कर्ज माफ, ढाई हजार रुपे में गेहूं-धान, चार सौ रुपए पाएगा गन्ना, बिजली का बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया सब दूर करेंगे।

कोरोना की आर्थिक मार,  परिवार को देंगे 25 हजार,  20 लाख को सरकारी रोजगार,  संविदाकर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमित करण, कोई भी हो बीमार,  मुफ्त होगा दस लाख का इलाज सरकारी, बहुत सारी योजनाओं के विषय में लोगों को बताते हुए जनसंपर्क किया गया। यात्रा के दौरान जरौली फेस-2 में फूलों से लोगों ने स्वागत किया और लोगों ने वादा किया हम सभी लोग आपके साथ हैं।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष/महाराजपुर पर्यवेक्षक सुशील सोनी, प्रभारी संयोगिता वर्मा, पर्यवेक्षक कमाल खान, वार्ड 82 अध्यक्ष डॉ आर के सिंह, जिला सचिव मान सिंह यादव, पारुल कुशवाहा, राजू कश्यप, मीना मिश्रा, धर्मराज सिंह चौहान,  संजय श्रीवास्तव, यशराज भारती, शीलू दुबे, जेपी कुशवाहा,  पंकज तिवारी,  प्रेम प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *