पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने में गिरफ्तार हुवे सपा नेताओं का हुआ स्वागत, बोले किशन दीक्षित “अपने पार्टी अध्यक्ष निर्देश पर जान भी दे सकता हूँ”

ए0 जावेद (इनपुट : फुल मुहम्मद “लड्डू”)  

वाराणसी। वाराणसी जनपद के कद्दावर सपा नेता किशन दीक्षित और उनके साथियो का जनपद में स्वागत समारोह जारी है। अपने साथियों सहित पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश किशन दीक्षित ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का पुष्पवर्षा कर सायकल चला उद्घाटन किया था। इस क्रम में किशन दीक्षित और उनके साथियों को आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। जिसके बाद देर शाम सभी सपा नेताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

दालमंडी के कच्ची सराय में हुआ सपा नेताओं का स्वागत

निजी मुचलके पर वापस आये सपा नेताओं का शहर बनारस में सपाजनों द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस कड़ी में कल बुद्धवार को शाम वाराणसी के कच्ची सराय में सपा नेताओं का एक स्वागत समारोह हुआ। आमीन अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में हुवे इस कार्यक्रम में फरीद अहमद, इरफ़ान खान, निशात, जिया सिद्दीकी, मोहम्मद आमीन, इरफ़ान रॉक, अबुसार ज़ैद, इमरान, तमन्ना आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में गिरफ़्तारी के बाद गृह जनपद वापस आये नेताओं में मुख्य रूप से किशन दीक्षित, ईशान श्रीवास्तव, आदिल अहमद को सपा नेताओं ने फुल माला पहना कर स्वागत किया और एक दुसरे को मुह मीठा करवाया। कार्यक्रम में आम जन और सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे आदिल अहमद ने कहा कि समाजवाद आन्दोलन के लिए हम समाजवादी कार्यकर्ता अपनी जान देने को तैयार है। हमारे मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर और लोकतंत्र के जीवन हेतु हम अपनी जान भी निछावर कर सकते है।

कोयला बाज़ार में हुआ सपा नेताओं का स्वागत, बोले सपाजन, ये समाजवादी योद्धा है

इसी कड़ी में कल बुद्धवार की रात सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अजफर “गुड्डू मास्टर” के कार्यालय पर सपा नेताओं का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी के दिग्गज सपा नेता किशन दीक्षित, ईशान श्रीवास्तव, आदिल खान, दानिश हाशमी, इकरार हाश्मी “चीकू”, मोज़म्मिल अंसारी “मुनाऊ, मोहम्मद शाहिद, आज़ाद अहमद बबलू, इसरार अहमद अंसारी, मोहम्मद राशिद, मुहम्मद अयान, नजीब, अजहर सिद्दीकी, इश्तियाक अहमद “भुट्टू”, शाहनवाज़ राईन, सैफ आब्दी रज़ा सपा नेता उपस्थित थे।

सभी सपा नेताओं को फुल माला पहना कर स्वागत किया गया। सपाजनों ने एक दुसरे को इस मौके पर मिठाई खिलाकर मुह मीठा करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सपा के दिग्गज नेता किशन दीक्षित ने कहा कि हम समाजवादी सिपाही है। अपने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के एक निर्देशन पर अपनी जान भी दे सकते है। सत्ता में बैठ भाजपा ने सपा के कामो को अपने नाम सिर्फ दिए है। काम हमारा नाम उनका, ऐसा कैसे चल सकता है। जनता भाजपा के झूठ को अब जान और पहचान चुकी है। प्रदेश में सपा की लहर है। लोग कह रहे है 22 में बायसकल। जनाधार खो चुकी भाजपा अब बौखला गई है। लोकतंत्र की हत्या करने का इरादा रखने वाली भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। हम समाजवादी सिपाही लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है।

समाजवादी नेता आदिल खान ने सपा कार्यकर्ताओं और आम जन को संबोधित करते हुवे कहा है कि “प्रदेश परिवर्तन चाहता है। हम समाजवादी लोकतंत्र की हत्या होते नही देख सकते है। तीन बार जेल और 32 मुक़दमे क्या हमारे ऊपर 320 मुक़दमे लग जाये। 300 बार जेल भेज दे, हमारे टुकड़े कर डाले। हमारे जिस्म के हर एक टुकड़े से आवाज़ आएगी जय समाजवाद, जय अखिलेश।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुहम्मद अजफर “गुड्डू मास्टर” ने कहा कि समाजवादी एक विचारधारा है। एक जज़्बे और हिम्मत का नाम है समाजवादी। सरकार हमें लाठियों और गोलियों का डर दिखा कर खामोश नही कर सकती है। 2022 में जनता अखिलेश जैसे विकास पुरुष को मुख्यमंत्री बनाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *