समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने मनाया लोहता के धमरिया क्षेत्र में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

मोहम्मद सलीम

वाराणसी। वाराणसी के लोहता क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की कार्यकर्तियो ने आज सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन धमरिया क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर एकत्रित महिलाओं ने केक काटा और एक दुसरे को केक खिला कर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बधाई दिया।

इस अवसर पर एकत्रित महिलाओं को संबोधित करते हुवे सपा नेत्री रेखा पाल ने कहा कि सपा ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पिछडो को उनके अधिकार दिलवाने में जो संघर्ष किया है। वह अतुलनीय है। प्रदेश में पिछडो के सम्मान हेतु कभी भी इतिहास लिखा जायेगा तो मुलायम सिंह यादव का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा।

सपा नेत्री तराना खान ने कहा कि बुनकरों के लिए यदि किसी ने ज़मीनी स्तर पर संघर्ष किया और उनको सम्मान और सुविधा प्रदान किया तो वह सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव है। उन्होंने अल्पसंख्यको के अधिकारों की रक्षा हमेशा किया। अब समय आ गया है कि 2022 में हम इस मगरूर सरकार को उखाड़ फेकेगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उमा यादव प्रदेश सचिव, रीता यादव, नीरू पांडेय, तराना खान साईट सैकड़ो सपा कार्यकर्ती उपस्थित थी। कार्यक्रम के बाद गरीब बच्चो को मिठाई भी तकसीम किया गया।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *