अदालत ने दिया संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का पुलिस को आदेश, अरविन्द केजरीवाल का छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो खुद के सोशल मीडिया पर चलाने का है संबित पात्रा पर आरोप

आदिल अहमद

नई दिल्ली। संबित पात्रा और विवादों का आपसी रिश्ता बढ़ता ही जा रहा है। 5 ट्रिलियन में कितने जीरो जैसे सवाल का जवाब न दे पाने के कारण सुर्खियों में रहे संबित पात्रा की मुश्किले थोडा बढती हुई इस बार दिखाई दे रही है। दिल्ली की तीस हजारी के मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने अपने एक आदेश में संबित पात्रा के ऊपर मुकदमा दर्ज करने का पुलिस को आदेश दिया है। संबित पात्रा पर आरोप है कि कुछ दिनों पहले संबित पात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरविन्द केजरीवाल का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो पोस्ट करने का आरोप है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग आम आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने की थी। आतिशी ने अपनी शिकायत में कहा था कि इस साल 2021 के जनवरी में पात्रा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल व उसे समाज में बदनाम करने के लिए किसान बिलों से संबंधित वीड़ियों सोशल मीडिया में छेड़छाड़ कर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर शिकायत आईपी स्टेट के थाने से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इस कारण से उन्हें अदालत की शरण में आना पड़ा। अदालत ने इस याचिका के आधार पर मंगलवार को पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मामले के अनुसार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। वीडियो में वह इन कानूनों को बीते 70 साल का क्रांतिकारी कदम बता रहे थे।  वीडियों में दिखाया गया कि किसानों को अपनी जमीन, एमएसपी या अपनी ‘मंडी’ का नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, कानून यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी उपज का सबसे अच्छा मूल्य मिले क्योंकि वे देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने में सक्षम होंगे।

आप पार्टी ने इस वीडियो को गलत बताया था। आप पार्टी ने अदालत में आरोप लगाया कि इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उसने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल के एक टीवी इंटरव्यू वाले वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें कुछ शब्द जोड़कर वायरल किया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केजरीवाल के उस वीडियो की सच्चाई बताई थी। इस वीडियो को लेकर आप पार्टी ने फरवरी 2021 में संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *