Categories: UP

पुलिस कमिश्नर का हुआ हुक्म, तो सडको पर उतर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सम्भाल रखा था क्रिसमस पर शांति व्यवस्था

ए0 जावेद

वाराणसी। वाराणसी में कल गुज़रे क्रिसमस पर्व को लेकर काफी भीड़ भाड़ होने की संभावना को देखते हुवे वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने अपने अधिनस्थो को शांति व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का आदेश दे रखा था। उनके आदेश के अनुपालन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बीती पूरी रात मेहनत और मशक्कत के साथ पर्व को शांति पूर्वक गुज़ारने के लिए रात भर मोर्चा संभाल रखा था।

इस क्रम में चौक थाना क्षेत्र में स्थित भीड़ भाड़ वाले इलाको में इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा अपने दल बल सहित पैदल गश्त करते हुवे पूरी रात गुज़ार दिया। एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय ने भी काफी देर तक चौक पुलिस टीम के साथ भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त किया। इस दरमियान उन्होंने विभिन्न ड्यूटीयों को निर्देशित किया तथा प्रस्तावित विधानसभा समान्य निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष्य में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति जिनमे क्षेत्र के सभासद, स्वर्ण व्यापार मंडल अध्यक्ष, बंगाली स्वर्ण कला  मंडल अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदि को एकत्रित कर उनसे आगामी चुनाव के दृष्टिगत मीटिंग किया।

इसी क्रम में दशाश्वमेघ थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा और लक्सा थानाध्यक्ष मिथिलेश यादव के द्वारा भी एसीपी अवधेश पाण्डेय की अगुआई में क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दरमियान संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी किया गया। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। रात 11 बजे के बाद सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी और थानाध्यक्षो ने दुकानों को शासन के निर्देश पर बंद करवाया। रात भर पुलिस टीम चक्रमण करती रही।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

24 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

24 hours ago