पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने पकड़ा सायकल का साथ, अखिलेश यादव की मौजूदगी में ग्रहण किया सपा की सदस्यता

शाहीन बनारसी

डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते-आते भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ कर सायकल का साथ पकड़ लिया है। कई भाजपा विधायको और मंत्री समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये है। वही भाजपा के मंत्री दारा सिंह चौहान आज सपा में शामिल हो गये है। दारा सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बताते चले कि भाजपा के पूर्व मंत्री रहे दारा सिंह ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे। वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है, लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।

दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक मार रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हो रही है। समाजवादी पार्टी उनका  पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के लोग यहां आ रहे थे पर उन्हें जगह-जगह रोक दिया गया है। मैं चौहान समाज के सम्मान के लिए सपा के साथ आया हूं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की बात की थी, लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ। लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है लेकिन पिछड़ा समाज जाग गया है। कोई साजिश कामयाब नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में दलित-पिछड़ों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के नौजवानों व किसानों ने कभी भाजपा का साथ दिया था, लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज की जा रही है। इसकी कीमत भाजपा चुकाएगी। अब हर समाज के लोग सपा के साथ है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *