कमल छोड़ योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने किया सायकल की सवारी, सपा के दावो से मचा सियासी भूचाल

आदिल अहमद संग शाहीन बनारसी

चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सियासी हलचलें और भी तेज हो गईं हैं। यूपी की 403 विधानसभा, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60, पंजाब की 117 और गोवा की 40 सीटों को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। इसी दरमियान उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है।

भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा ट्वीट भी किया है। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्या की अखिलेश के साथ तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अपने इस्तीफे के महज़ आधे घंटे बाद ही स्वामी प्रसाद मौर्या के सपा में शामिल होने की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से प्रदान किया अहि। इसे लेकर सियासी भूचाल सा मच गया है कि अकेले स्वामी प्रसाद मौर्या ही नही बल्कि भाजपा के अन्य सात विधायक भी सपा के संपर्क में है और इन विधायकों के इस्तीफे की भी चर्चा है। इन विधायकों में रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर, बृजेश प्रजापति, ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य और नीरज मौर्य शामिल हैं। रोशन लाल वर्मा ही स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन गए थे। उन्होंने कहा था कि जहा स्वामी प्रसाद मौर्या है वही मैं हु।

उनके इस बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि रोशन लाल वर्मा भी जल्द सपा में शामिल हो जायेगा। इसी दरमियान सपा के तरफ से दावा किया जा रहा है कि भाजपा के एक दो नही बल्कि 40 विधायक सपा के संपर्क में है और वह सपा ज्वाइन कर सकते है। सपा के इन दावो के बाद सियासी हडकंप तेज़ हो गया है। वैसे भी स्वामी प्रसाद मौर्या के रूप में भाजपा को एक तगड़ा झटका लगा है। वही 7 अन्य विधायको के भी इस्तीफे की संभावना सामने आने के बाद हडकंप तो मचा ही हुआ है। एक तरफ जहा सपा खेमे में ख़ामोशी दिखाई दे रही है, वही भाजपा के खेमे में हडकंप जैसा समझ आ रहा है।

वही इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कल सोमवार को कहा था कि लाल टोपी से भाजपा के तमाम नेता परेशान हो गए हैं। लाल टोपी खतरे की निशानी है। यह व्यवस्था परिवर्तन में अहम योगदान देगी। पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लाल टोपी यूपी के लिए रेड अलर्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी खतरनाक है और लाल टोपी से वे लोग परेशान हो गए हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *