पिंडरा से अजय राय तो रोहनिया से राजेश्वर पटेल को दिया कांग्रेस ने टिकट, पढ़े 125 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

संजय ठाकुर संग शाहीन बनारसी

डेस्क। कांग्रेस ने अपनी पहली सूचि जारी करते हुवे कुल 125 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अजय राय पर एक बार फिर विश्वास जताते हुवे उन्हें पिंडरा से टिकट दिया है। वही रोहनिया से राजेश्वर पटेल को टिकट मिला है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। उम्मीदवारों में उन्नाव से आशा सिंह हैं। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

कई कांग्रेस नेताओं के पार्टी से जाने पर उन्होंने कहा कि आया राम गया राम हर चुनाव में, हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं तो हमें लगता है कि वे हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की लिस्ट इस प्रकार है।

  1. नाज़िमबाद – हाजी मुहम्मद सलीम अंसारी
  2. नागीगा(एससी) – एसएमटी राजीव सिंह
  3. नेथुर(एससी) – एसएमटी मीनाक्षी सिंह
  4. मुरादाबाद रूलर – मोहम्मद नदीम
  5. मुरादाबाद नगर – मोहम्मद रिजवान कुरैशी
  6. असमोली – हाजी मरघूब आलम
  7. संभल – एसएमटी निदा अहमद
  8. सिओर – हैदर अली खान
  9. चमरुआ – युसूफ अली युसूफ
  10. बिलासपुर – संजय कपूर
  11. रामपुर – काजिम अली खान
  12. धनौरा (एससी) – समरपाल सिंह
  13. अमरोहा – सलीम खान
  14. हस्तिनापुर (एससी) – अर्चना गौतम
  15. किथौरी – एसएमटी बबिता गुज्जर
  16. छपरौली – डॉ0 युनुस चौधरी
  17. लोनी – यामिन मलिक
  18. मुराद नगर – बिजेंद्र यादव
  19. गाज़ियाबाद – सुशांत गोयल
  20. गढ़ुमुक्तेश्वर – एसएमटी आभा चौधरी
  21. नोयडा – एसएमटी पंखुरी पाठक
  22. ददरी – दीपक भाटी
  23. जेवर – मनोज चौधरी
  24. बरौली – गौरांग देव चौहान
  25. अतरौली – धर्मेन्द्र कुमार
  26. कोली – विवेक बंसल
  27. अलीगढ – मोहम्मद सलमान इम्तेयाज़
  28. गोवर्धन – दीपक चौधरी
  29. मथुरा – प्रदीप माथुर
  30. बलदेव (एससी) – विवेक कुमार सनवाल वाल्मीकि
  31. एतमादपुर – श्रीमती शिवानी सिंह बघेल
  32. आगरा साउथ – अनुज शर्मा
  33. आगरा नार्थ – विनोद कुमार बंसल
  34. आगरा रूलर (एससी) – उपेन्द्र सिंह
  35. खेरागढ़ – राम नाथ शिकार्वर
  36. फतेहाबाद – होतम सिंह निषाद
  37. बाह – मनोज दीक्षित
  38. टूंडला (एससी) – योगेश दिवाकर
  39. जसराना – विनय नगसिंह वर्मा
  40. शिकोहाबाद – शशि शर्मा
  41. सिरसागंज – प्रतिमा पाल
  42. एटा – श्रीमती गुंजन शर्मा
  43. मैनपुरी – श्रीमती विनीता शाक्य
  44. करहल – ज्ञानवती यादव
  45. बिसौली (एससी) – श्रीमती प्रज्ञा यशोदा
  46. बदाऊ – श्रीमती रजनी सिंह
  47. बहेरी – श्रीमती संतोष भारती
  48. मीरगंज – मोहम्मद इलियास
  49. बरेली कैंट – श्रीमती सुप्रिया
  50. अनोला – ओमवीर यादव
  51. बारखेरा – हरप्रीत सिंह चड्ढा
  52. पूरनपुर (एससी) – इश्वर दयाल पासवान
  53. जलालाबाद – श्रीमती गुरमीत सिंह
  54. तिलहर – रजनीश कुमार गुप्ता
  55. पोवायाँ (एससी) – श्रीमती अनुज कुमारी
  56. शाहजहांपुर – श्रीमती पूनम पाण्डेय
  57. दाद्रौली – तनवीर सफदर
  58. मुहम्मदी – श्रीमती ऋतू सिंह
  59. सीतापुर – श्रीमती शमीना शफीक
  60. बीसवांन – अभिनव भार्गव
  61. बांगरमऊ – श्रीमती आरती बाजपेई
  62. मोहान (एससी) – श्रीमती मधु राघव
  63. उन्नाव – श्रीमती आशा सिंह
  64. बक्शी का तालाब – लालन कुमार
  65. सरोजनी नगर – रूद्र दमन सिंह
  66. लखनऊ मध्य – श्रीमती सदफ ज़फर
  67. लखनऊ कैंट – दिलप्रीत सिंह
  68. । मोहनलालगंज – ममता चौधरी
  69. बछरावां – सुशील पासी
  70. तिलोई – प्रदीप सिंघल
  71. सलोन – अर्जुन पासी
  72. जगदीशपुर – विजय पासी
  73. कादीपुर – निकलेश सरोज
  74. फर्रुखाबाद – लुईस खुर्शीद
  75. औरैया – सरिता दोहरे
  76. बिल्हौर – ऊषा रानी कोरी
  77. आर्य नगर – प्रमोद कुमार जायसवाल
  78. किदवई नगर – अजय कपूर
  79. कानपुर कैंट – सोहैल अख्तर अंसारी
  80. महाराजपुर – कनिष्का पांडेय
  81. कालपी – उमाकांती
  82. ओरई – उर्मिला सोनकर खाबरी
  83. महोबा – सागर सिंह
  84. मानिकपुर – रंजना भरतियाल पांडेय
  85. हुसैनगंज – शिवाकांत तिवारी
  86. रामपुर खास – आराधना मिश्रा मोना
  87. बाबागंज – बीना रानी
  88. प्रतापगढ़ – नीरज त्रिपाठी
  89. मंझनपुर – अरुण कुमार विद्यार्थी
  90. फाफामऊ – दुर्गेश पांडेय
  91. इलाहाबाद उत्तर – अनुग्रह नारायण सिंह
  92. इलाहाबाद दक्षिण – अल्पना निषाद
  93. बारा – मंजू संत
  94. राम नगर – ज्ञानेश शुक्ला
  95. जैदपुर – तनुज पूनिया
  96. दरियाबाद – चित्रा वर्मा
  97. हैदरगढ़ – निर्मला चौधरी
  98. उतरौला – धीरेंद्र प्रताप सिंह
  99. गोंडा – रमा कश्यप
  100. डुमरियागंज – कांती पांडेय
  101. हरैया – लबोनी सिंह
  102. रुदौली – बसंत चौधरी
  103. फरेंदा – वीरेंद्र चौधरी
  104. महाराजगंज – आलोक प्रसाद
  105. पनियारा – शारदेंदु कुमार पांडेय
  106. खजनी – रजनी देवी
  107. पडरौना – मनीष जायसवाल
  108. तमकुही राज – अजय कुमार लल्लू
  109. रुद्रपुर – अखिलेश प्रताप सिंह
  110. रामपुर कारखाना – शेहला अहरारी
  111. भाटपर रानी – केशव चंद यादव
  112. बरहज – रामजी गिरी
  113. सगरी – राणा खातून
  114. आजमगढ़ – प्रवीण कुमार सिंह
  115. निजामाबाद – अनिल कुमार यादव
  116. मेहनगर – निर्मला भारती
  117. मधुबन – अमरेश चंद्र पांडेय
  118. मोहम्मदाबाद गोहना – बनवारी लाल
  119. जखनियां – सुनील राम
  120. गाजीपुर – लौटनराम निषाद
  121. सकलडीह – देवेंद्र प्रताप सिंह
  122. पिंडरा – अजय राय
  123. रोहनियां – राजेश्वर पटेल
  124. छानबे – भगवती प्रसाद चौधरी
  125. ओबरा – राम राज गोंड

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *