बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुवे मायावती ने जारी किया प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जाने किसको मिला कहा से टिकट

तारिक खान

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेस कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुवे पहले और दुसरे चरण के चुनावो हेतु बसपा प्रत्याशियों की पहली सूचि जारी किया है।

बताते चले कि मायावती अपना आज जन्मदिन मना रही है। अभी कल शुक्रवार को उनके पार्टी के एक नेता ने थाने पर टिकट हेतु पैसे दिए जाने का आरोप लगाते हुवे थाने पर तहरीर दिया था। इस विवाद के बीच आज बसपा के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुवे मायावती ने कहा कि बसपा अपने बल पर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बना रही है।

इन लोगो को मिली यहाँ से टिकट

  1. कैराना – राजेंद्र उपाध्याय
  2. शामली – जीतेन्द्र मलिक
  3. बुढान – हाजी मोहम्मद अनीस
  4. चरथावल – सलमान सईद
  5. पुरकाजी – सुरेन्द्र पाल सिंह
  6. मुज़फ्फरनगर – पुष्पाकर पाल
  7. खतौली – माजिद सिद्दीकी
  8. मीरपुर – मो0 सलीम
  9. सियाल्खाना – मुकर्रम अली
  10. सरधना – संजीव कुमार
  11. हस्तिनापुर – संजीव कुमार
  12. किठौर – कुशल पाल
  13. मेरठ कैंट – अमित शर्मा
  14. मेरठ दक्षिणी – कुवर दिलशाद अली
  15. छपरौली – मोहम्मद शाहीन चौधरी
  16. बडौत – अंकित शर्मा
  17. लोनी – हाजी अकील चौधरी
  18. मुरादनगर – हाजी अय्यूब इदरीसी
  19. गाज़ियाबाद – सुरेश बंसल
  20. मोदीनगर – डॉ पूनम गर्ग
  21. धौलाना – वासित प्रधान
  22. हापुड़ – मनीष कुमार मोनू
  23. गढ़मुक्तेश्वर – मो0 आरिफ
  24. नोयडा – कृपा राम शर्मा
  25. दादरी – मनवीर भाटी
  26. जेवर – नरेन्द्र भाटी
  27. सिकंदराबाद – मनवीर सिंह
  28. सयाना – सुनील भरद्वाज
  29. अनूपशहर – रामेश्वर लोधी
  30. डिबाई – कारन पाल
  31. शिकारपुर – मो0 रफीक
  32. खुर्जा – विनोद जाटव
  33. खैर – प्रेम पाल जाटव
  34. बरौली – नरेन्द्र शर्मा
  35. अतरौली – ओमवीर सिंह
  36. छर्रा – तिलक राम
  37. कोल – मो0 बिलाल
  38. अलीगढ – रज़िया खान
  39. इगलास – सुशील कुमार जाटव
  40. छाता – सोनपाल सिंह
  41. भांट – श्याम सुन्दर शर्मा
  42. गोवर्धन – राज कुमार रावत
  43. एतमादपुर – सर्वेश बघेल
  44. आगरा कैंट – भारतेंदु अरुण
  45. आगरा दक्षिणी – रवि भरद्वाज
  46. आगरा उत्तरी – मुरारी गोयल
  47. आगरा देहात – किरण प्रभा
  48. फतेहपुर सिकरी – मुकेश राजभर
  49. खेरागढ़ – गंगाधर कुशवाहा
  50. फतेहाबाद – शैलेन्द्र प्रताप शैलू
  51. बाह – नितिन वर्मा
  52. मथुरा – जगजीत चौधरी
  53. बलदेव – अशोक कुमार

इस लिस्ट के जारी होने के बाद पार्टी में सुगबुगाहट तेज़ हो गई है।खुद के चुनाव नहीं लड़ने पर मायावती ने कहा कि कांशीराम जब तक पार्टी का काम संभाल रहे थे तब मैंने चार बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। तीन बार राज्यसभा और दो बार विधान परिषद की सदस्य रही। अब मेरी ऊपर पूरी पार्टी की जिम्मेदारी है। इस वजह से मैंने सीधे चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का काम कर रही हूं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *