ए0 जावेद संग मीम रुमान
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी गुरूवार को रजही में आयोजित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में शामिल हुए थे तथा नेताओं के साथ मंच भी सांझा किया था। यही नही उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी फ्लाइट में सफ़र किया। बताते चले कि तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के रफ़्तार से गोरखपुर के चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला व एसपी सिटी सोनम कुमार, एम्स के एमबीबीएस के पांच छात्र सहित 57 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सवाल है कि संक्रमण के बाद भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कैसे मिल गया? फ्लाइट में बैठने से पहले भाजपा नेता की जांच क्यों नहीं की गई? अरविंद का पता सांसद कार्यालय दिया गया है। वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय मंत्री के साथ बैठक करने वाले नेता भी सहमे हैं। सब कोरोना जांच कराना चाहते हैं। इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा। उधर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कुछ दिन एकांत में रहेगे।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…