मध्य प्रदेश: स्पा सेंटर की आड़ और चल रहा था देह व्यापार, गिरफ्तार तीन आरोपी युवको का निकला भाजपा कनेक्शन, गिरफ्तार 4 थाई महिलाये थी पुरुष और लिंग परिवर्तन करवा कर बनी थी महिला

आदिल अहमद

इंदौर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ मामले में उछले जावेद हबीब के नाम पर अचानक फुल स्टाफ तब लग आया जब पकडे गए तीन युवको के सम्बन्ध भाजपा से निकल कर सामने आये है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीन युवक वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला भाजयुमो के पदाधिकारी है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों की तस्वीरे वन राज्य मंत्री विजय शाह के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनके नाम उजागर होने के बाद से कांग्रेस ने विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। वही पुलिस उस वक्त अचंभित रह गई जब गिरफ्तार 4 थाई युवतियों के पासपोर्ट पर पुरुष लिखा था। जांच में पता चला कि चारो पुरुष थे और लिंग परिवर्तन के द्वारा तीनो महिला बने थे।

वहीं, अपने करीबी सहयोगी की संलिप्तता के आरोपों पर वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि “जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीरें लेते हैं। राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है, तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।”

गौरतलब हो कि इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस कार्यवाही में यहां देह व्यापार चलता हुआ पकड़ा गया था। पुलिस ने 10 विदेशी लड़कियों व 8 लड़कों को यहाँ से गिरफ्तार किया था। जांच में नई बातें सामने आ रही है। यह बात सामने आई कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वे लड़के थे। लिंग परिवर्तन कर लड़की बने हैं। अब पता चला कि जो लड़के पकड़ाए हैं, उनमे से तीन लड़के खंडवा के हैं और भाजपा से जुड़े हैं। वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है।

तीनों वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के करीबी हैं। इनकी करतूतों से पार्टी की छवि खराब हुई है। जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कार्रवाई के संकेत दिए है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होगी।  इस मामले के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है। कांग्रेस की मांग है कि इस खुलासे के बाद वन मंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छिपाने के लिये ही जान-बूझकर इंदौर-भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *