विधानसभा चुनाव: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी हुए सपा में शामिल

संजय ठाकुर

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव होना बाकी है, इस अंतिम चरण के चुनाव हेतु सभी सियासी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव होने से पहले दल बदल का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। अभी भी नेताओ के दल बदल का सिलसिला जारी है।

बताते चले कि विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पूर्व आज शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आजमगढ़ में सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर  स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे, वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं। उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। बाबा मुख्यमंत्री को अब नींद नहीं आ रही है।

इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। बताते चले कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *