अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर विशेष: जो भेजी थी दुआ…., खैरियत पूछो….! जैसे अरिजीत सिंह के कई गाने आपके दिल छू जायेंगे 

शाहीन बनारसी

फिल्म इंडस्ट्री को रोमांटिक से लेकर हार्ट ब्रेक तक के सभी गाने देने वाले अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह जिनका नाम आज सभी युवाओं के दिलो में रहता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से किया था। अरिजीत सिंह का नाम फिल्म आशिकी-2 में गाये गाने “तुम ही हो” से प्रसिद्द हुआ। इस गाने के लिए इनको 6वा फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा फिल्म “किल दिल”, “रॉय” और “राज़ी” जैसे फिल्मो में गाये गानों के लिए अवार्ड मिले है। अपने आवाज़ के जादू से अरिजीत सिंह धीरे-धीरे प्रसिद्द होने लगे और आज वो सभी युवाओं के दिलो पर राज़ करते है। “तेरा यार हूं मैं”…”अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना”… न जाने ऐसे कितने गाने है, जिन्हें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज के जादू से संवारा है।

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1986 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। अरिजीत सिंह एक ऐसे प्लेबैक सिंगर हैं, जिनकी आवाज लोगों के दिलों को छू जाती हैं। अरिजीत इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर अब तक कई गाने जा चुके हैं और अब तो मानों ऐसा हो गया है कि हर फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना होता ही है। पिछले साल रिलीज हुई “अतरंगी रे” के गाने ‘रेत जरा सी’ को अरिजीत सिंह और शाशा तिरुपति ने गाया था। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने और संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस गाने को अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष पर फिल्माया गया है।”कबीर सिंह” का गाना “तुझे कितना चाहने लगे हम” को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को कंपोज और लिखा मिथुन ने था। गाने को कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया है। सिर्फ ये गाना ही नहीं कबीर सिंह की पूरी एल्बम को ही लोगों ने काफी पसंद किया था।

2015 में आई ‘तमाशा’ फिल्म का गाना “अगर तुम साथ हो” अरिजीत सिंह और अलका याग्निक ने गाया है। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा था और म्यूजिक ए0 आर0 रहमान का था। इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘लव आजकल-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ कमाल नहीं दिखाया, लेकिन फिल्म के गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म का गाना ‘शायद’ एक खूबसूरत गाना है, जिसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाना में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पर फिल्माया गया है। मनीष पॉल और एली अब्राहम स्टारर फिल्म “मिकी वायरस” का गाना “तोसे नैना” लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना हनीफ शेख ने लिखा और कंपोज किया है।

बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म “मैरी कॉम” के गाने “सुकून मिला” को अरिजीत ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को संदीप सिंह ने लिखा और शिवम ने कंपोज किया था। 2012 में आई “शंघाई” फिल्म में नंदिनी श्रीकर के साथ “जो भेजी थी दुआ” गाना अरिजीत के सबसे खूबसूरत गानों में से एक है। इस गाने को विशाल शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया और कुमार ने लिखा। इस गाने को इमरान हाशमी, अभय देओल और कल्कि कोचलिन पर फिल्माया है। ऐसे ही अरिजीत सिंह के सभी गानों को हर कोई पसंद करता है। अरिजीत सिंह के गानों में एक सुकून मिलता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *