Politics

कांग्रेस की देंन है आधुनिक भारत, सत्ता में बैठे लोगो को गुरुर है, जनता की फिक्र नही: अशोक गहलोत

मो0 दानिश

डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1937 में हुई थी और तब से ही कांग्रेस पार्टी इसे इमदाद करती आई है। मीडिया के लोगों को पता है कि प्रिंट मीडिया जहां जहां छप रहा है उसकी क्या स्थिति है, वो ज्यादातर घाटे में चलता है।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार आजादी के बाद बहुत कमजोर हो गया, उसकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी मदद की। भाजपा जब से सत्ता में आई है उसके बाद इसे एक मुकदमा बना कर पेश किया गया।

गहलोत ने कहा कि 76 साल में आज अगर आधुनिक भारत बना है तो ये कांग्रेस की देन है। आजादी के पहले और आजादी के बाद जो त्याग, बलिदान दिया है वो कांग्रेस नेताओं ने दिया, उसे मोदी जी कभी याद नहीं करते हैं। मोदी जी ने इंदिरा गांधी जी की शहादत को कभी याद नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर है कि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उसमें वो सफल भी हो रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

1 day ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

1 day ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

1 day ago