तारिक़ आज़मी की मोरबतियाँ: वाराणसी नगर निगम की गजब कहानी, तनी सी बारिश और ठेहुना तक भर गया पानी, हमरी न मानो, तस्वीरवा और वीडियो तो देखो, नगर निगम की डयोहढी तक झूमे बरसात का पानी

तारिक़ आज़मी

वाराणसी: बनारस क्योटो सिटी होने का दावा नगर निगम जमकर करता है। स्मार्ट सिटी वाराणसी। प्रधानमन्त्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी। वगैरह वगैरह। मगर नगर निगम के दावो की पोल चंद लम्हों की बारिश हमेशा ही खोल देती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। निकला था कार्यालय से मौसम सुहाना देख शहर की फिजा देखने। मगर बारिश शुरू हो गई। फिर क्या था देखते देखे बारिश के पानी का सैलाब सडको पर तैरने लगा।

सच बता रहा हु साहेब, हमरी न मानो तनिक ई वीडियो और फोटुआ तो देखे, जहा दिखाई देगा पानी हर ओर देखे। औरंगाबाद के पास खड़ा था। महज़ आधे घंटा के अन्दर ही बारिश का पानी सैलाब बनकर सडक पर घूम रहा था। आने जाने वाले राहगीरों को बारिश का पानी जहा भीगा रहा था, वही दूसरी तरफ सडक पर टहलता पानी एक खौफ पैदा कर रहा था कि कही गड्ढे में न भहरा जाए।

सच्ची बताए साहब, बढ़ता पानी देख कर हमहू सरक लेना चाहा कि तनी मनी भीग जायेगे, मगर निकल लेंगे। मगर जिस बरसात के सड़क पर लगे पानी को हम कम समझ रहे थे, वह भी कम नही रहा साहब। जबरदस्त था। जईसही हम उतरे है पानी में दो कदम के बाद ठेहुना तक पानी आ गवा। साहब दूसरा के सोच रहे थे कि कही कोई गड्ढा में न भहरा जाए। हम खुदही दो दाई गड्ढा में घुस गए। गजबे का पानी लगा रहा साहब। पूरा भीड़ के सुरवा हो गए रहे हम।

उसके बाद तो हमहू सोच लिया कि देखे एतना काम हुआ बनारस में। पिपलानी कटरा पर तो पानी एकदम्मे नही लगा होगा। मगर वहु जगह मुह की खाना पड़ा जब ठेहुना से ऊपर तलक का पानी वहु मिल गवा। पूरा शहरे जलमग्न हो गया था। ईहां तलक कि पक्का महाल में तो लडकन पानी के पौडे की सोचने लगे रहे। गल्लिया में जबरदस्त पानी रहा साहब। मानना पड़ेगा वाराणसी नगर निगम को। कही कोई भेदभाव नही किया। जितना सडक जलमग्न उतना गल्ली भी जलमग्न। सब तो सब साहब, न्यायप्रिय नगर निगम ने खुदही की डयोहडी को जलमग्न कर दिया था। तस्वीर एक नगर निगम के ठीक बगल में बने रुद्राक्ष कन्वेकशन सेंटर की है, देख ले कईसा पानी पानी हुआ पड़ा है। हम तो एक गो गाना बना डाला ई सब देख के। हमरी न मानो साहेब, तस्वीर्वा को देखो, जिसमे जलमग्न दिक्खे शहर हमारा। हम तो बस ईहे कह सकते है कि जय हो नगर निगम………..!

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *