National

राहुल से ईडी की पूछताछ जारी, उत्तेजित हुवे कार्यकर्ताओं ने जलाया टायर, तोड़े बैरिकेटस

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। तीन अधिकारियों की टीम उनसे ताबड़तोड़ सवाल कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने कई बैरिकेड तोड़ दिए। नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए।

राहुल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया है। वहीं सरकार के विरोध में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अधीर रंजन धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके पहले आज ईडी दफ्तर आये राहुल गांधी को छोड़ने के लिए बहन प्रियंका भी साथ में आई थीं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के समर्थन में जमकर हंगामा किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं।

राहुल से ईडी की लगातार पूछताछ से कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल काफी नाराज हो गए हैं। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए, ये होता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे देश में जो हालात है वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं।  बघेल ने कहा कि हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे। ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

23 hours ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

23 hours ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

24 hours ago

“अर्ल ग्रे टी” का करे सेवन, मिलेंगे ये 5 फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की…

1 day ago