UP

जौनपुर: अवैध सम्बन्धो के शक में महिला की पीट पीट कर हत्या

तारिक़ खान

जौनपुर: अवैध सम्बन्ध में शक में जौनपुर में एक विवाहिता की पीट पीट कर हत्या उस समय कर दिया गया जब वह रात के समय घर से बाहर निकली थी। मामला जनपद के बेलांव गांव में बीती रात हुआ है। मृतक महिला को तब तक लाठी डंडे से पिटाई किया गया जब तक वह मर नही गई। बताया जाता है कि महिला किसी काम से रात 10 बजे घर से बाहर निकली थी। परिजनों ने देर रात शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलावं गांव निवासी  गीता देवी (42) पत्नी मुन्ना शनिवार रात 10 बजे घर से यह कहकर निकली कि निकली कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में महिला का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक जोड़ी चप्पल मिला और महिला का मोबाइल मिला। छानबीन में मिली जानकारी से पुलिस को अवैध संबंध के चक्कर में वारदात का शक है। गीता देवी के पति मुन्ना की तहरीर पर नन्दू यादव उर्फ नारायण यादव निवासी वलईपुर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी से मृतक महिला से अवैध संबंध थे। उसके पति ने उसी को आरोपी करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। छानबीन की जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

6 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

6 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

6 hours ago