तारिक़ आज़मी
वाराणसी: एक तरफ जहा सरकार ने कई परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए काफी धनराशि आवंटित किया है। वही दूसरी तरफ आज दशको के इंतज़ार के बाद भी एतिहासिक महत्व रखने वाले धनेसरा पोखरे को अपने अस्तित्व के लिए सिसकियाँ भरना पड़ रहा है। पीली कोठी के लबेरोड इस पोखरे पर अतिक्रमण ने दुबारा पाँव फैला दिया है।
आखिर प्रशासन ने काफी मान मनौव्वल के बाद रामलीला उस दिन चालु करवा दिया था। खूब जोर शोर से पत्रावली दौड़ना दुसरे ही दिन से चालु हो गई थी। सियासी हडकम्प भी बढ़ चुकी थी। प्रशासनिक हलचल भी काफी थी। फाइल पर फाइल तैयार हुई और ज़बरदस्त कार्यवाही की तैयारी हुई। फिर आती है वर्ष 2019 की गमियाँ। शिद्दत की गर्मी के बीच मई माह में आखिर नगर निगम का बुलडोज़र गरजने के लिए मौके पर आ जाता है। पुरे जनपद की फ़ोर्स मौके पर शांति व्यवस्था के लिए आती है। जमकर अतिक्रमण तोड़े जाने लगते है। अवैध अतिक्रमण के साथ साथ कई मगरुरियत भी जमीदोज होने लगती है।
इस दरमियान दौड़ भाग का सिलसिला जारी रहता है। ज़बरदस्त दौड़ केवल उनकी ही नही होती है जिन्होंने अतिक्रमण किया था। बल्कि उनकी भी भाग दौड़ होने लगती है जिन्होंने इस पोखरे की संपत्ति को प्लाटिंग करके बेचा था और आज भी सफ़ेदपोशी के चोगे में है। बड़ी बड़ी बाते और बड़ा पाव खाते वाले भी अपनी बाइक और कार दौड़ा रहे थे। दूसरी तरफ तोड़ फोड़ जारी थी। जमकर तोड़ फोड़ हुई। सुबह से लेकर शाम हो गई। अतिक्रमण पूरा टूट नही पाया था। दुसरे दिन फिर बुलडोज़र गरजने लगा था।
फिर अचानक न जाने क्या होता है। बुलडोज़र की सांसे थकान से लगता है फूलने लगती है। सब कुछ शांति शांति होती है। बुलडोज़र की आवाज़े थमने लगती है। फिर वक्त गुजरने लगता है। वर्ष 2019 पूरा गुज़र गया जिसके 6 महीने बाकि थे। 2020 में कोरोना ने पूरा साल गुज़ार दिया। 2021 भी गुज़र गया। 22 भी आधा गुज़र चूका है। दो साल पुरे हो चुके है। मगर धनेसरा पोखरा अभी भी उम्मीद की आस लिए बैठा है कि अब मेरी साज सज्जा होगी। दुसरे तरफ दुबारा पटिया से अतिक्रमण हो चूका है। मगर सब कुछ खामोश है। 18 ऐसे भवन जो इस पोखरे की संपत्ति पर होने की बात सामने आई थी। वह भी ख़ामोशी से मुस्कुरा रहे है। वही सूत्र बताते है कि इस ख़ामोशी के लिए सत्तारूढ़ दल के एक अल्पसंख्यक नेता खुद को बताने वाले ने बड़ी मेहनत और मशक्कत किया था। हकीकत क्या है वह तो विभाग और अतिक्रमणकारी ही जाने।
अब सवाल ये उठता है कि वर्ष 2018 से चली फाइल जो ज़बरदस्त स्पीड में 2019 के जून तक थी को अचानक पॉवर ब्रेक कैसे लग गया? रामलीला समिति जो इस पोखरे के साज सज्जा के लिए कलमी जंग छेड़े थी आज अचानक खामोश क्यों है? क्यों खामोश है बुलडोज़र की वह आवाज़? क्यों सब कुछ जैसा पहले था वैसा होता जा रहा है। आखिर कहा है वह आपत्तियां? कहा है वह एतराज़ ? कब होगा इस पोखरे का जीर्णोधार ? बात तो इत्ती सी है नगर आयुक्त साहब, कि कौन सुनेगा? किसको सुनाऊ? बस मोरबतियाँ तो इसीलिए चुप रहती है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…