बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू यादव हुए अस्पताल में भर्ती, कल रात अचानक बिगड़ी थी हालत

अनिल कुमार

पटना: राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की कल रात अचानक हालत खराब हो गई थी। लालू यादव को आज सुबह करीब 4 बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चले कि राजद प्रमुख लालू यादव कल रविवार को अपने पटना स्थित घर में संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे। उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। गिरने के कारण लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया था।

मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लालू यादव को उनके छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव स्वयं कार से अस्पताल लेकर पहुंचे। पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ0 आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3:30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो रविवार शाम को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी के आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। पूर्व सीएम के बीमार होने के कारण उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी इन दिनों यहीं रहते हैं। लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से राजद कार्यकर्ताओं में चिंता है।

पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना। गिरने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिक उपचार व आराम की सलाह के साथ उन्हें घर भेज दिया गया था। लालू यादव के चोटिल होने की सूचना मिलते ही बीती रात भी उनके समर्थक आवास पर हाल-चाल जानने पहुंचे थे। लालू यादव चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे थे। अभी वे जमानत पर हैं। जेल में रहने के दौरान भी बीमारियों के चलते लंबे समय तक उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *