राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी के विधान भवन में मतदान जारी, शिवपाल यादव ने किया विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का विरोध

ईदुल अमीन/अजीत शर्मा

डेस्क: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। यूपी में 403 विधायक विधान भवन में मतदान करेंगे। हर मत का मूल्य 208 है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी के विधान भवन में मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा नेताओ ने मतदान किया।

वही सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सच्चे सपाई और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिद्घांतों को मानने वाले कभी भी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेंगे। मैं नेताजी को आईएसआई का एजेंट बताने वाले का साथ कभी नहीं दूंगा।

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का विरोध किया है। सपा विधायक पल्लवी पटेल अस्पताल से सीधे वोट करने के लिए पहुंचीं। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा और जन सत्तादल लोकतांत्रिक के विधायक राजा भैया ने भी मतदान किया। राजा भैया ने एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया है। भाजपा विधायक अदिति सिंह भी वोट करने के लिए लखनऊ पहुंचीं।

इसी क्रम में सपा संरक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। सपा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है। हालांकि, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उनका विरोध किया है। शिवपाल ने कहा कि सच्चा सपाई विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *