Jammu & Kashmir

जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी मिनी बस, 12 मौतें, 25 घायल

निसार शाहीन शाह

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुंछ के साब्जियां इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब बस जम्मू कश्मीर के मंडी से साब्जियां इलाके की ओर जा रही थी। इस दौरान बस खाई में गिर गई थी। हादसे में घायल 6 लोगों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके जम्मू ले जाया जा रहा है।

घायलों का इलाज जिला पुंछ अस्पताल में चल रहा है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सब्जियां इलाके में आज सुबह एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। करीब 25 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने इसके साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा, ‘पुंछ में सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं कामना करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।’ हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त किया है। हादसे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए।

Banarasi

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

1 day ago