गाँधी जयंती पर विशेष: मजबूती का दूसरा नाम है “गांधी”, पढ़े “बापू” के वह विचार जो आज भी हमारे जीवन सफल बना सकते है

तारिक़ खान

देश दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है। हमारे बीच ऐसे लोगो की भी कमी नही जो बापू को मज़बूरी क़ा नाम देते है कि मज़बूरी का नाम गांधी। मगर हकीकत ये है कि गांधी एक मजबूती का नाम है। गांधी की मजबूती के फ्रेम में हम बौने नज़र आते है। इसीलिए ये कहना बेशक सही होगा कि मज़बूरी नही मजबूती का नाम है गांधी। वह न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि समाज सुधारक भी थे।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। आइए गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी के अनमोल विचारों पर एक नजर डालते हैं। महात्मा गांधी के अनमोल और प्रेरक विचार किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकते हैं।

महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने अंततः भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने में मदद की। महात्मा गांधी, जिन्हें प्यार से ‘बापू’ भी कहा जाता है, ने कई लोगों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को अहिंसा और सत्य की राह दिखाई। उन्होंने अपने असाधारण कार्यों और अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आज़ादी व शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

  • खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है कि, आप खुद को दूसरों की सेवा में खो दें।
  • ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
  • कमज़ोर कभी माफ नहीं कर सकते, क्षमा ताकतवर की विशेषता है।
  • आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
  • गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
  • अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है, जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है।
  • स्वास्थ्य ही है असली धन, सोने और चांदी के टुकड़े नहीं।
  • खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।
  • भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि, आज आप क्या कर रहे हैं।
  • एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।
  • खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
  • कमज़ोर कभी माफ नहीं कर सकते, क्षमा ताकतवर की विशेषता है।
  • विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।
  • थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है
  • पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
  • मनुष्य केवल अपने विचारों की उपज है, वह जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है।
  • किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *