मुलायम सिंह यादव वेंटिलेटर पर, स्वास्थ कामना करते सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रार्थना का दौर जारी, वाराणसी के दालमंडी में सपा कार्यकर्ता कर रहे दुआख्वानी

ए0 जावेद
मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में एडमिट है। आज दोनों किडनी में समस्या और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें मेदांता अस्पातल में शाम को भर्ती करवाया गया। जहा चिकित्सको ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया।
स्वास्थ सुधार न होने के कारण देर शाम उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। जहा उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बताई का रही है। स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नही हो रहा है। मुलायम सिंह के आईसीयू में एडमिट होने की जानकारी होते ही उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेदांता पहुच गए। इस समय यादव परिवार का लगभग हर एक सदस्य मेदांता में है।
नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की खबर आते ही सपाजनों में उदासी का माहौल देखा जा रहा है। सपाजन अपने आराध्य से मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वास्थ की कामना कर रहे है। इस क्रम में वाराणसी के दालमंडी स्थित मिर्ज़ा अच्छू कटरे में आदिल खान के नेतृत्व में काफी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता दुआख्वानी कर रहे है। रात 10 बजे से पूरी रात बैठने के संकल्प के साथ अल्लाह से मुलायम सिंह के स्वास्थ हेतु दुआ हो रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *