मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटन और कहा मुलायम सिंह की हालत में नही हुआ अभी कोई सुधार, बीएचयु का छात्र आशुतोष सिंह अपनी किडनी देने पंहुचा मेदांता

आदिल अहमद/ अजीत शर्मा

डेस्क: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है। इस क्रम में कल उनकी स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया, जहा पहले उनको आईसीयु और फिर उसके बाद सीसीयु में रखा गया गया है। अस्पताल में यादव परिवार के सभी लोग इकठ्ठा है। वही सियासी दिग्गज शख्सियतो ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया है।

आज शाम मेदांता अस्पताल से जारी हेल्थ बुलेटन के अनुसार मुलायम सिंह यादव की सेहत में अभी कोई सुधार नही आया है। मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि “मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।“ वही दुसरे तरफ देश भर में सपा कार्यकर्ता लगातार अपने नेता के स्वास्थ हेतु मंगलकामनाये कर रहे है।

मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही। उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे।

उधर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्र आशुतोष सिंह को जैसे ही अपने नेता के किडनी में समस्या की बात पता चली वह तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गया। फिलहाल आशुतोष सिंह मेदांता अस्पताल में है और वह अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार है। वही मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ हेतु दिग्गज नेताओं ने कामना की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *