एक लाख का इनामिया अपराधी विनोद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखे मौके की तस्वीरे और जाने कौन था कुख्यात विनोद सिंह

तारिक खान

डेस्क: जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज तडके हुई पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दहशत का दूसरा नाम, एक लाख का इनामिया बदमाश विनोद सिंह ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारा गया शातिर अपराधी विनोद कुमार सिंह काफी समय से फरार था और पुलिस ने उसके ऊपर 1 लाख़ का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर कुल 25 गम्भीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज थे। मारे गए बदमाश के पास से पुलिस को एक 9एमएम की कार्बाइन, एक 32 बोर की पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस और खोखे और चोरी की एक बाइक बरामद हुवे है।

मुठभेड़ के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार थाना बदलापुर अन्तर्गत लेदुका पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम आज चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच दो संदिग्ध व्यक्ति अपाचे बाइक से आते दिखाई दिये। जो पुलिस को देखकर गाडी मोड़कर भागने लगे। शक होने पर चेकिंग कर रही बदलापुर पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सुचना देते हुवे भाग रहे बदमाशो का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्वाट टीम ने भी बदमाशो को दुसरे तरफ से घेरने का प्रयास किया। जबकि एक और जानिब से बक्सा, सिकरारा व लाइन बाजार की पुलिस भी बदमाशो को घेर लिया। इस दरमियान चारो तरफ से खुद को घिरा देख बदमाश कच्ची मार्ग पर मोटरसायकिल लेकर उतर गये और थोड़ी थोडी दूर जाने पर मोटरसायकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

खुद को पुलिस से घिरा देख कर दोनो युवक अपने हाथ मे लिये असलहों से फायर करते हुए बाग की तरफ भागे, जिनका पीछा पुलिस द्वारा भी किया गया। बाग़ में जाकर बदमाशो द्वारा एक आम के पेड़ की आड़ लेकर फायरिंग शुरू कर दिया गया। इस फायरिंग से कांस्टेबल आरक्षी अजय कुमार को गोली लग गई और वह घायल हो गया। आखिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू किया। जिसमे एक अभियुक्त  मौके पर घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से पेडों की आड़ लेकर भाग गया, जिसका पीछा थानाध्यक्ष सिकरारा व उनकी टीम द्वारा किया गया लेकिन हाथ नही आया, तब सावधानी पूर्वक नजदीक जाने पर एक अपराधी घायल अवस्था मे पडा था, जिसके पास पिस्टल 32 बोर, कार्बाइन 9 MM मौके पर मिली तथा भारी मात्रा मे खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए, अपराधी की जेब से उसका आधार कार्ड व एटीएम कार्ड मिले,  आधार कार्ड को देखने से  अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार सिंह पुत्र रणजीत सिंह नि0 छितमपट्टी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के रुप में  हुई। दूसरे भागे हुए अपराधी की तलाश हेतु काम्बिंग की जा रही है। इस शूटआउट में घायल हुवे आरक्षी व अपराधी दोनो को तत्काल इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल मे भेजा गया,  जहां से जिला अस्पताल जौनपुर के रेफर किया गया, जहां पर डाक्टरों द्वारा अपराधी विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया गया है।

कौन था विनोद कुमार सिंह ?

विनोद सिंह का नाम सबसे पहले सरपतहा में हुई हत्याकांड में सामने आया। जिस मामले में पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया। जिसके बाद सरपतहा पुलिस ने इसके ऊपर गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी किया। इसके बाद से विनोद सिंह अपराध की दुनिया में बेताज बादशाह बनने की तमन्ना लेकर अपराध दर अपराध करता ही चला गया। वर्ष 2007 में जेल ज़मानत पर छूटने के बाद ही इसने लूट की घटना को अंजाम दिया वही बदलापुर थाने पर हत्या के प्रयास का भी मुकदमा इसके ऊपर दर्ज हुआ। लूट के मामले में माल सहित ये पकड़ा गया और हत्या के प्रयास प्रकरण में यह अवैध असलहे सहित पकड़ा गया था।

पुलिस ने इसके चाल चलन को देखते हुवे गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही किया। जेल से ज़मानत मिलने के बाद इसने वर्ष 2008 में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से हमला किया। वर्ष 2012 में इसने अपराध की झड़ी लगा दिया। इस वर्ष इस पर हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली जैसे गम्भीर धाराओं में कुल 7 मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हुवे। वही वर्ष 2019 में कुल आधा दर्जन मामले इसके ऊपर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे गम्भीर आरोप लगे। इसके ऊपर कुल 25 मामले जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है और यह पुलिस के लिए एक बड़ी सरदर्द बना हुआ था।

आज हुई इस मुठभेड़ में मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, इस्पेक्टर बदलापुर योगेन्द्र सिंह, इस्पेक्टर लाइन बाज़ार सुधीर कुमार आर्या, स्वाट टीम प्रभारी आदेश त्यागी, थानाध्यक्ष बक्सा त्रिवेणी सिंह, एसओ सिकरारा विवेक तिवारी आदि अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *