विवादों और आरोपों से घिरे रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने फहराया विजय पताका

मो0 कुमेल

डेस्क: रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका मिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने जीत हासिल कर लिया है। रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा  के आसिम रजा को 25 हजार वोटों  के अंतर से हराया है।  वही उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी (51733से आरएलडी के मदनभैया 65186 से पीछे चल रहे है।

5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटो पर हो रहे उपचुनावों में भी भाजपा को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, ओड़िसा, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुवे इस उपचुनावों में सिर्फ एक बिहार की कुर्हानी सीट पर ही भाजपा लगभग 3500 वोटो से आगे अभी तक दिखाई दे रही है। बकिया सभी सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

बिहार के कुराहानी सीट पर हुवे उपचुनाव में भाजपा समाचार लिखे जाने तक 76,722 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयु के प्रत्याशी (73,073) से 3649 मतों से आगे चल रहे है। मतों की गिनती अभी चल रही है। वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने विनिंग लीड बना लिया है। यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी (60,255) अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी ((39,392) से 20,863 मतो से आगे चल रहे है और जीत की औपचारिकता ही सिर्फ बची है।

ओड़िसा के बदमपूरा सीट पर हुवे उपचुनाव में भी भाजपा को जोर का झटका बीजेडी उम्मीदवार से लगा है। यहाँ बीजेडी उम्मीदवार (94,757) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा (62,190) से 32 हज़ार 567 मतों से आगे चल रहे है। इस सीट पर भी जीत की औपचारिक घोषणा होना ही बाकि रह गया है। इसी प्रकार राजस्थान के सरदार शहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी (91,357) ने भाजपा प्रत्याशी (64,505) को 26,852 मतो से पीछे धकेल कर जीत की दहलीज़ के करीब खुद को पंहुचा लिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *