दिल्ली MCD चुनाव: चला “आप” का झाड़ू, 17 साल पुराना भाजपा का वर्चस्व हुआ समाप्त, पढ़े ताज़ा हालात

आदिल अहमद

डेस्क: दिल्ली MCD चुनावो के नतीजो ने भाजपा के उस वर्चस्व को धाराशाही कर दिया है जिसमे उसने पिछले 17 साल से एमसीडी में अपना राज कायम रखा हुआ है। रुझानो और नतीजो पर अगर नज़र डाले तो भाजपा को जोर का झटका आम आदमी पार्टी द्वारा लगा है और 17 वर्षो से MCD में चली आ रही भाजपा की बहुमत इस बार ख़त्म हो गई है। 250 सीट वाले MCD में बहुमत 126 सीट का है जो साफ़ साफ़ आम आदमी पार्टी को जा चूका है और आम आदमी पार्टी ने 134 सीट पर फतह हासिल करके भाजपा की MCD में चली आ रही हुकूमत को खत्म कर दिया है।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 134 सीट हासिल करते हुई है। दूसरी तरफ भाजपा को इस बार भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है और 17 साल का उसका MCD में वर्चस्व टूट गया। भाजपा इस बार 104 सीट पर ही सीमित रह गई है। दूसरे तरफ कांग्रेस जिसने उतनी गंभीरता से यह चुनाव नही लड़ा है को 9 सीट पर सफलता हासिल करने में कामयाब हुई है। यहाँ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सबसे महत्वपूर्ण बात ये दिखाई दी कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत इस बार बढ़ा है। दूसरी तरफ अन्य के खाते में भी 3 सीट गई है।

आम आदमी पार्टी के दफ्तर में ज़बरदस्त जश्न हो रहा है। वही भाजपा दफ्तर में इस हार को समझने के लिए मंथन का दौर शुरू हो चूका है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि लोगो को नफरत नही पसंद है बल्कि उनको शिक्षा और स्वास्थ चाहिए यह नतीजे इस बात को साबित कर रहे है। वही अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है। भाजपा के तरफ से अभी कोई बयान सामने नही आया है।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *