पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का हुआ निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

तारिक़ खान

प्रयागराज: आज रविवार की सुबह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज सुबह अपने घर में अंतिम सांस लिया। बताते चले कि लम्बे समय से केशरी नाथ त्रिपाठी बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वही आज परिजन उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाने की तैयारी में थे। दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था।

वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही दारागंज गंगा घाट पर किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब पौने एक बजे पहुंचेंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *