भीषण ठण्ड के चपेट में काशी, नहीं मिल रही सर्दी से राहत, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा

ए0 जावेद

वाराणसी: काशी में भीषण ठण्ड का कहर जारी है। ठण्ड से राहत के कोई आसार नहीं नज़र आ रहे है। पड़ रही भीषण ठण्ड से लोग काफी परेशान है। घने कोहरे ने काशी को अपने आगोश में ले रखा है। शीतलहर का सितम भी जारी है। भीषण ठण्ड से जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठण्ड जनजीवन को प्रभावित कर रही है। नए साल के आगाज़ से ठण्ड ने करवट लिया है और अभी तक ठण्ड के तेवर बढ़ते ही जा रहे है। हर दिन किसी नए रूप में ठण्ड दस्तक दे रही है। काशी की ठंड कंपा रही है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सामान्य से काफी नीचे आ गया तो वही मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहा।

सुबह से ही घने कोहरे की चादर छायी रही। इसी का नतीजा रहा कि गलन अधिक लग रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड का सितम बरकरार रहेगा। घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ही ठंड के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी सुबह में हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी शीतलहरी का मौसम बना रहेगा। तापमान में और कमी के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान ही तापमान में .3 डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई। गत रविवार को यही पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस था। ठीक यही हाल दिन के ठंड का रहा है। जो अधिकतम पारा रविवार को 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वह लुढ़ककर सोमवार को 15, 1 डिग्री हो गया। यह तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में धूप हुई, लेकिन गलन भरी हवाओं ने राहत की सांस नहीं लेने दी। दिनभर कंपकंपी छूटती रही। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। इससे रूह तक कांप उठी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवाओं की गति करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रही है।  जिस तरह से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है, इस वजह से ठंड अभी और पड़ने की संभावना है। तापमान में भी कमी होने के आसार हैं।

वही कोहरे के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी खराब हो गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 102 तक पहुंच गया। इससे पूरा शहर लंबे समय के बाद येलो जोन में पहुंच गया। अर्दली बाजार का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसका एक्यूआई 117, मलदहिया का एक्यूआई 108, भेलूपुरा का एक्यूआई 99 और बीएचयू का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *