मो0 कुमेल
कटक: ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को मकर मेले के दौरान हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। जिला प्रशासन ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक थी, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल के बाद लोग मंदिर दर्शन करने आए थे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कटक, खुर्दा, पुरी, अंगुल, ढेंकनाल, बौद्ध और नयागढ़ जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
उन्होंने बताया कि घटना में 45 वर्षीय अंजना स्वैन की मौत हो गई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों को कटक शहर स्थित एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि अन्य घायलों को बादम्बा स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है। अथागढ़ के उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार स्वाइन ने बताया कि घटना मेले में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से हुई जो भगवान सिंहनाथ के दर्शन के लिए आए थे।
तारिक़ आज़मी डेस्क: हरियाणा की हिसार जेल में 14 साल की सजा काट रहे जलेबी…
शाहीन बनारसी मां....! महज़ छोटे से इस लफ्ज़ में संसार बसता है। जिसके पास माँ…
शफी उस्मानी डेस्क: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद अरविंद…
मो0 कुमेल डेस्क: कलयुग में कुछ भी संभव है, ऐसा बड़े बुज़ुर्ग कहा करते है।…
तारिक़ खान डेस्क: ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम…
आफताब फारुकी डेस्क: रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी ने रिटायर्ड जजों को पत्र…