ज़लालत की इन्तेहा: 92 साल की बुज़ुर्ग महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी भगवंत कोल उर्फ़ संजू चढ़ा मध्य प्रदेश पुलिस के हत्थे, लिफ्ट देने के बहाने बुज़ुर्ग महिला को जंगल में ले जाकर की थी दरिंदगी

ईदुल अमीन

डेस्क: मध्य प्रदेश में अपराध अपना ग्राफ बढाता ही जा रहा है। मामा का बुलडोजर खौफ शायद सिर्फ एक सीमा तक ही सीमित है। मध्य प्रदेश के शहडोल में हुई घटना के बाद तो ये कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश में युवती और बच्चियां ही नही बल्कि बुज़ुर्ग महिलाये भी सुरक्षित नही है। मामला शहडोल जनपद का है जहा पुलिस ने 92 साल की बुज़ुर्ग महिला से बलात्कार के आरोपी भगवंता कोल उर्फ़ संजू (40) को शहडोल पुलिस ने एक मशक्कत से तलाश कर गिरफ्तार किया है।

घटना 13 जनवरी की है। शहडोल जिले में जनपद को ही नही बल्कि पूरी इंसानियत छोडिये दरिंदो को भी शर्मसार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना हुई थी। घटना में 92 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई थी, रात भर मशक्कत के बाद आखिरकार 14 जनवरी को पुलिस को सफलता मिली और चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भगवंता कोल उर्फ़ संजू अंतरा का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए शहडोल एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि 92 वर्षीय महिला जबलपुर से शहडोल आई थी। वह अपने घर जाने के लिए अंतरा गांव के पास बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार शख्स उसके पास आया और महिला को उसके घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उस शख्स ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे उसके घर तक छोड़ने के बजाय एक जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने इसका काफी विरोध किया लेकिन वो नहीं माना और उसका रेप कर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह जंगल से बाहर निकली और वहां से जा रहे राहगीरों को आप बीती सुनाई। सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की उम्र 92 साल के करीब बताई जा रही है। इसी बीच रेप पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद शहडोल पुलिस ने पूरी रात दिन एक कर दिया और सैकड़ो कैमरों की निगरानी करते हुवे आरोपी की शिनाख्त कर डाली। आरोपी की शिनाख्त भगवंता कोल के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस को कुल 30 हजार रुपये इनाम स्वरुप प्रदान किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *