Others States

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का हुआ निधन, रोकी गई यात्रा

तारिक़ खान

डेस्क: जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची हैं। शुक्रवार को यात्रा जालंधर से निकली। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया। इस दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सांसद संतोख सिंह चौधरी बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनके हार्ट अटैक से निधन की सूचना दी। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा बीच रास्ते में ही रोक दी गई।

संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षामंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं। बताते चले कि पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। तेज पसीना आया। वह गिर पड़े। वहां हड़कंम मच गया। आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद भी रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते थे। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे राहुल गांधी की यात्रा लोडोवाल से शुरू होनी थी। यात्रा को दस बजे जालंधर के गोराया पहुंचना था। यहां पर दोपहर को लंच के बाद यात्रा 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलती थी और छह बजे फगवाड़ा बस स्टेशन के पास रुकनी थी लेकिन अब यात्रा स्थगित कर दी गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा ‘अमित शाह जिनको घुसपैठिया कह रहे है, वह देश के नागरिक है’

आदिल अहमद डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के बेतिया में कहा…

16 hours ago