महोबा: पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर हुई मौत, मची भगदड़

मो0 शरीफ

डेस्क: पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मौत होने से आस पास भगदड़ मच गई। यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के जिले महोबा का है जहाँ पत्थरमंडी कबरई के गंज पहाड़ पर ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय पत्थर खिसकने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे को देख पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। दो घंटे तक घटनास्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार थाना कबरई के गंज गांव निवासी मधु अनुरागी (26) व महेंद्र अहिरवार (20) गांव के ही एक पहाड़ पर काम करते थे। बुद्धवार सुबह दोनों मजदूर 200 फीट गहरी खदान में ब्लास्टिंग के लिए छेद कर रहे थे। तभी ऊपर से पत्थर खिसकने से दोनों युवक पत्थर में दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अन्य श्रमिक वहां से भाग निकले। दो मजदूरों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई। मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा मानक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। जिससे घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी कई श्रमिक मौत का शिकार बन चुके हैं। दो श्रमिकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *