शर्मनाक: मध्य प्रदेश के रीवा में 58 साल की बुज़ुर्ग महिला से किया 16 साल के किशोर ने कथित बलात्कार और फिर कर दिया हत्या

रेहान अहमद

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहा एक 16 वर्षीय लड़के ने 58 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला के साथ कथित बलात्कार किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम जाँच चालु है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला ने आरोपी किशोर पर कभी मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि यह घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में एक महिला का शव मिला था। शव देख कर ही अंदाज़ लग रहा था कि महिला की बेरहमी से हत्या किया गया है। जिसकी जाच के दरमियान पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया और घटना का खुलासा किया है। महिला की हत्या के सम्बन्ध में किशोर ने पूछताछ में बताया कि उस बुज़ुर्ग महिला ने किशोर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। जिसका बदला लेने के लिए किशोर ने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस दिया तथा उसे खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी। जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से उस महिला का बलात्कार किया और महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि एक फरवरी को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। मुखबिरों से मिली सूचना और जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों ने भी लड़के पर संदेह व्यक्त किया था, जो दो साल पहले उनके घर टेलीविजन देखने आया करता था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने तब आरोपी लड़के पर एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण लड़के और परिवार के बीच दुश्मनी हो गई थी। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि 30 जनवरी को जब पीड़िता का बेटा और पति बाहर गए हुए थे तो लड़का उसके घर में घुस गया। आरोपी ने चारपाई पर सो रही महिला के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जब उसने चीखने की कोशिश की, तो आरोपी ने एक पॉलीथिन बैग और कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद उसने रस्सी और तार की मदद से महिला के चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली बांध दी और उसे इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के ने महिला को दरवाजे से बांधकर कथित तौर पर बार-बार पीटा और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। लाल ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के सिर, हाथ, गले और छाती पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि बाद में लड़का महिला के घर में रखे 1,000 रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गया।  हिरासत में लिए जाने के बाद लड़के ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और उसके खिलाफ 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *