पंजाब पुलिस की हिरासत में आया अमृतपाल सिंह, पुलिस ने उसके कई साथियों को भी गिरफ्तार, पंजाब के कई हिस्सों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाए बंद

आदिल अहमद

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसे पंजाब के जालंधर जिले के नाकोदर से पकड़ा। आज सुबह से ऐसी खबरें आ रही थीं कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस फोर्स उसका पीछा कर रही हैं। फिलहाल उसे हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले उसके 6 साथियों को भी हिरासत में लिया गया था। इधर अमृतपाल सिंह के पकड़े जाने के बीच पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से इस बात की जानकारी भी दी गई है। बताया गया है कि पंजाब में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई हैं।

इस सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार 7 जिलों की पुलिस ने उस स्थान को घेरा जहां अमृतपाल के छुपे होने की संभावना थी। जालंधर के शाहकोट के गांव महेतपुर के पास अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को अमृतपाल सिंह के शाहकोट आने की पहले से सूचना थी। इसीलिए पहले से ही मोगा पुलिस ने मोगा और शाहकोट के सारे रोड बंद करके बड़ा नाका लगा दिया था। पुलिस ने उसके छह साथियों को पहले पकड़ा लिया था। शाम को बाकी लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पंजाब के कई इलाकों में कल रात में 12 बजे से ही इंटरनेट को बंद कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि जी-20 के कारण सरकार ने अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई करने का इंतजार किया।

इस बीच खबर ये भी आ रही है कि अमृतपाल के और 70 के करीब साथियों को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं पंजाब पुलिस अमृतपाल के सहयोगी दलजीत सिंह और लवप्रीत तूफान की तलाश कर रही है।  पंजाब के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस अमृतपाल के साथियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही है।

अमृतपाल सिंह के पकड़े जाने की खबरों के बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पंजाब पुलिस की तरफ से ट्विटर पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ‘सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।’

इससे पहले अमृतपाल फरवरी महीने में चर्चा में आया था। तब  खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने कथित तौर पर पंजाब के अमृतसर के अजनाला थाने में हिंसा की थी। आरोप है कि अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस बैरिकेड़स पर हमला किया। उसे तोड़ दिया।

क्योंकि किडनैप और हमले के केस में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के सहयोगियों लवप्रीत तूफान और बलदेव सिंह को अरेस्ट कर लिया था। और पुलिस थाने पर हिंसा करने वाले लोग इस अरेस्ट का विरोध कर रहे थे। इस भीड़ में अमृतपाल सिंह भी शामिल था। अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने अमृतपाल सिंह को अरेस्ट करने की मांग की। पंजाब पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *