भोजपुरी फिल्मो की उभरती कलाकार आकांक्षा दुबे का वाराणसी स्थित होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अनुराग पाण्डेय

भोजपुरी उभरती हुई अदाकारा आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटकता हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हडकंप की स्थिति मच गई। वही उनके फैन्स के लिए एक शाकिंग न्यूज़ हुई। आकांक्षा का शव वाराणसी जिले के सारनाथ थानाक्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी के कमरे में मिला है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में लगता है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मूलरूप से भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं।

एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कल 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाभी मांगी। चाभी लेकर वह अपने कमरे में चली गई थीं। सुबह देर तक न उठने पर रेखा ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद होटलकर्मी हरकत में आए और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने रूम के दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो शव फंदे पर लटका था। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है और मोबाइल, बैग और अन्य चीजों के जरिए साक्ष्य एकत्र कर रही है।

आकांक्षा दुबे ने करीब 23 घंटे पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। इंस्टा पर लगी स्टोरी ‘shayro।ki।shayari’ नाम के एक पेज पर अपलोड है। शायरी कुछ इस प्रकार है, “के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं…!”

एक्ट्रेस आकांक्षा ने ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ और ‘वीरों के वीर’ जैसी फिल्मों में काम किया था। आज यानी 26 मार्च को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। सूत्रों के मुताबिक बनारस में साजन नामक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के लिए आकांक्षा बनारस आई थी।

पूर्व में भी कई भोजपुरी एक्ट्रेस कर चुकी है आत्महत्या, जिसमे मिस पटना रूबी सिंह का नाम भी है शामिल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इस समाचार से शोक में है, आकांक्षा से पहले भोजपुरी की आधा दर्जन अभिनेत्रियां कर चुकी है। आत्महत्या जिसमें मिस पटना रह चुकी रूबी सिंह है सबसे ज्यादा बड़ा नाम शामिल है। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *